एक्सप्लोरर

Taapsee Pannu Food Lover: खाने की शौकीन हैं तापसी पन्नू, होमटाउन जाकर करती हैं ये काम जरूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें शादियां कराना बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें खाना बनाने का नहीं, बल्कि खाना खाने का शौक जरूर है.

Taapsee Pannu Food Lover and Match Maker: 'बदला', 'सांड की आंख', 'मिशन मंगल', 'थप्पड़' जैसी डिफ्रेंट टाइप की फिल्मों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अभी तक शादी तो नहीं हुई है, लेकिन उनको शादी कराना और शादी की अरेंजमेंट कराना बेहद पसंद है. तापसी को खाने का भी खूब शौक है. तापसी को गोल-गप्पे, छोले भटूरे, पानीपुरी, नूडल्स, मैगी के अलावा दिल्ली का स्ट्रीट फूड बेहद पसंद है. सिने ब्लिट्स के एक खास इंटरव्यू में बॉलीवुड तापसी पन्नू ने अपने बारें में कुछ खास बातें बताईं थीं.


तापसी के शौक - तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें शादियां कराने में बड़ा मजा आता है. दरअसल, एक एक्ट्रेस होने के अलावा तापसी एक वेडिंग प्लानर भी है. उनकी 'वेडिंग फैक्ट्री' के नाम से एक वेबसाइट भी है, जिसमें वह शादियां, बर्थडे और भी कई तरह की पार्टियां अरेंज कराती है. इस कंपनी को तापसी की छोटी बहन शगुन और उनकी बेस्ट फ्रेंड फारहा मिलकर चलाती है. तापसी इस कंपनी में सिर्फ एक सलाहाक और मार्केटिंग का काम संभालती है. तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें बेशक खाना बनाना नहीं आता है, लेकिन वह खाना खाने की खूब  शौकीन है. तापसी के लिए शादियां मायने रखती है. यानी की अब तमिल और हिंदी फिल्मों के अलावा तापसी एक वेडिंग प्लानर भी है. उन्होंने बताया कि वह काफी लकी है कि उन्हें कई क्लाइंट्स मिलते रहते है.

खाना खाने की शौकीन तापसी - तापसी खाने की भी खूब शौकीन है. उनका कहना है कि वह दिल्ली से है और ऊपर से सरदारनी, तो बस ऐसे में उनकी लाइफ में खाना काफी मायने रखता है. तापसी को दिल्ली का खाना बेहद पसंद है. दिल्ली का भल्ला-पापड़ी, छोले-भटूरे, टिक्की, परांठा वाली गली के पराठे उन्हें गोलगप्प्पे बेहद पसंद है और दिल्ली जैसी पानीपुरी तो कहीं और मिल ही नहीं सकती. उन्हें दिल्ली की पटरी वाला खाना यानी कि स्ट्रीट फूड भी बेहद पसंद आता है.


Taapsee Pannu Food Lover: खाने की शौकीन हैं तापसी पन्नू, होमटाउन जाकर करती हैं ये काम जरूर

दिल्ली का खाना - तापसी का कहना है कि वह जब भी दिल्ली जाती है तो वह दिल्ली में जाकर क्या खाएंगी इसकी पूरी लिस्ट बना लेती है. ताकि उनकी स्वाद की कोई चीज़ ना रह जाएं, जो वह मुंबई जाकर मिस करें. उन्हें दिल्ली का चाइनीज फूड भी बेहद पसंद है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

खाने के बारें में राय - तापसी ने बताया कि उन्हें केवल खाना खाने का शौक है खाना पकाने का उन्हें बिल्कुल भी शौक नहीं है. जब वह दिल्ली जाती है तो रोजाना उनकी मम्मी उनके लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाती रहती है. क्योंकि उनकी मम्मी को भी पता है कि उन्हें खाने का बेहद शौक है. उन्होंने बताया कि जब वह केवल 12 साल की थीं तब उन्होंने एक बार चाय बनाई थी. जो कि बहुत खराब बनी थी. तापसी ने यह भी कहा कि वह सिर्फ मैगी, ऑमलेट और कोल्ड कॉफी कमाल की बना लेती है.


Taapsee Pannu Food Lover: खाने की शौकीन हैं तापसी पन्नू, होमटाउन जाकर करती हैं ये काम जरूर

मम्मी के हाथ का खाना – तापसी ने बताया कि उन्हें इस पूरी दुनियां में अपनी मम्मी के हाथ का खाना बेहद लजीज लगता है. उन्हें अपनी मम्मी के हाथ कि मटर पनीर और कटहल की सब्जी बेहद पसंद है.  

फिल्म रनिंगशादी डॉटकॉम - जैसा की तापसी को शादियां कराने का शौक है, इसी सब्जेक्ट पर उनकी एक फिल्म रनिंग शादी डॉटकॉम भी आई थी. जिसमें उन्होंने ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो कि लवबर्ड्स की शादी कराती है और उनकी मदद भी करती है.

फिल्मी सफर - तापसी का रुझान शुरू से ही ग्लैमर वल्ड की ओर आकर्षित रहा है. तापसी ने अपनी जॉब को छोड़कर बीच में ही मॉडलिंग की शुरुआत की. 2008 में मॉडलिंग के दौरान तापसी ने पैंटालून मिस फ्रेश फेस और सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन का ताज जीता. उसके बाद तापसी लगातार फिल्मों में काम के लिए ट्राई करती रही. 2009 में उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक तेलगु फिल्म ‘झूमंडी नादम ’(Jhummandi Naadam) से की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद तापसी की दूसरी फिल्म तमिल थी. फिल्म ‘आदुकलम’(Aadukalam ), इस फिल्म में तापसी के अपोजिट हीरो थे साउथ के सुपरस्टार धनुष. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पर हिट साबित हुई. इस फिल्म ने कुल 6 नेशनल अवॉर्ड जीते. 2013 में तापसी ने फिल्म

‘चश्मेबद्दूर’(Chashme Baddoor) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. इसके बाद तापसी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिसमें शामिल है ‘सांड की आंख’(Saand Ki Aankh), ‘बदला’(Badla), मिशन मंगल(Mission Mangal), ‘पिंक’(Pink), ‘नाम शबाना’(Naam Shabana), ‘मनमर्जियां’(Manmarziyaan), ‘गेम ओवर’(Game Over).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection: ‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, धमाल 4' की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘द ओडिसी’ मंगलवार को बनी तूफान, 'धमाल 4' की भी रही धूम, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सुनिधि चौहान ने रियलिटी शोज से क्यों बनाई दूरी? सिंगर बोलीं 'अब ये मेरी जगह नहीं रही'
सुनिधि चौहान ने रियलिटी शोज से क्यों बनाई दूरी? सिंगर बोलीं 'अब ये मेरी जगह नहीं रही'
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget