सनी लियोनी बनीं पेंटर, बच्चों के साथ खूबसूरत पेंटिंग करते तस्वीर हो रही है वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी हाल ही में बच्चों के साथ पेंटिग करती दिखाई दी. उनकी इस दौरान की एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अब पेंटिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं. उन्हें अपने बच्चों नोआ और ऐशर के साथ पेंटिंग करते हुए देखा गया. इस बॉलीवुड स्टार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह व्हाइट शीट पर स्केचिंग करते नजर आ रही हैं. तस्वीर में सनी के बच्चे उनके पीछे बैठकर रंगों के साथ खेलते भी दिख रहे हैं.
इस खूबसूरत तस्वीर के इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज एक नई पेंटिंग शुरू की है और सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे बेटे भी बैकग्राउंड में पेंटिंग कर रहे हैं. उम्मीद करती हूं कि यह कभी न बदले." सनी लियोनी की इस तस्वीर को सोशल मीडिय पर काफी पसंद किया जा रहा है.
सनी और उनके पति डेनियल वेबर की एक बेटी निशा भी है जिसे उन्होंने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर गांव से गोद लिया था. साल 2018 में सनी और वेबर ने सरोगेसी की मदद से अपने जुड़वा बच्चों के पैदा होने का ऐलान किया.
बता दें कि सनी लियोनी की बायोपिक की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के बाद सभी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सनी लियोनी को सबसे ज्यादा लोकप्रिता 'बिग बॉस' से मिली थी इसके बाद उन्होंने 'जिस्म 2' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.
आईफा अवॉर्ड में 'दबंग 3' की हीरोइन को लेकर पहुंचे सलमान खान, जानें कौन है ये लड़की Source: IOCL
























