एक्सप्लोरर

आग के बीच खिली थी मोहब्बत, जब नरगिस के लिए सुनील दत्त ने मौत को दी थी मात!

Sunil Dutt Nargis Dutt Love Story: सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी बॉलीवुड की आइकॉनिक लव स्टोरी है. इन दोनों को एक दिल दहला देने वाले हादसे के बाद एक दूसरे से प्यार हो गया था.

Sunil Dutt Nargis Dutt Love Story: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस ने 'बरसात', 'अंदाज', 'आवारा', 'श्री 420', 'चोरी-चोरी', 'आग' समेत कई हिट फिल्में दीं लेकिन एक फिल्म ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और वो थी 'मदर इंडिया'. मदर इंडिया का जिक्र छिड़ते ही राधा की आकृति उभर आती है. वो किरदार जो अब भी लोगों के जेहन में जिंदा है. इस फिल्म ने उनके करियर को नया आयाम ही नहीं दिया बल्कि हमसफर भी दिया! ये फिल्म नरगिस के दिल के बेहद करीब थी. 

नरगिस ने साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रख दिया था कदम
नरगिस का असली नाम फातिमा राशिद था. महज 6 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और बाल कलाकार के तौर पर 1935 में रिलीज हुई फिल्म 'तलाशे हक' में काम किया. इस फिल्म में निर्देशक चिमनलाल लुहार उन्हें 'बेबी नरगिस' कहकर बुलाते थे, दरअसल 'नरगिस' एक फूल का नाम होता है. अंग्रेजी में इसे डैफोडिल कहते हैं. इस फूल की खासियत यह है कि यह काफी दिनों तक अपनी खुशबू बिखेरता रहता है. इस नाम की तरह एक्ट्रेस जब तक रहीं, उन्होंने अपने हुनर और खूबसूरती से सिर्फ खुशबू ही बिखेरी. 

मदर इंडिया के सेट पर नरगिस को हुई थी सुनील दत्त से मोहब्बत
नरगिस ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो वक्त के साथ धुंधली नहीं पड़ीं. उन्हें देखना लोग आज भी पसंद कर रहे हैं. ऐसी ही एक फिल्म 'मदर इंडिया'... यह फिल्म नरगिस के दिल के बेहद करीब भी थी, क्योंकि इस फिल्म के सेट से उन्हें अपना प्यार मिला था, यानी सुनील दत्त से मोहब्बत हुई थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

दिल दहला देने वाला हादसे से शुरू हुई थी नरगिस-सुनील की लवस्टोरी
फिल्म सेट से पहले नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से तब हुई थी, जब वह एक रेडियो स्टेशन में काम करते थे और वह वहां इंटरव्यू देने आई थीं. दूसरी मुलाकात उनकी फिल्म 'दो बीघा' के सेट पर हुई थी. तब सुनील दत्त अपने लिए काम की तलाश कर रहे थे. उस वक्त वह उन्हें कुछ खास जानती नहीं थीं, लेकिन साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म 'मदर इंडिया' ने उनकी किस्मत बदल दी. दरअसल, शूटिंग के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें सुनील दत्त ने अपने जान पर खेलकर उनकी जान बचाई और यहां से एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई. 

अपनी जान पर खेलकर सुनील ने नरगिस को बचाया था

मशहूर लेखिका किश्वर देसाई की किताब 'डार्लिंगजी: द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' के मुताबिक, फिल्म 'मदर इंडिया' में एक सीन को शूट करने के लिए सेट पर असली आग लगाई गई थी. यह आग पुआल के ढेर में लगती है, जिसमें नरगिस को कूदना होता है. उन्हें बचाने सुनील दत्त जाते हैं, जो फिल्म में उनके बेटे बने हैं. लेकिन अचानक शूट एक हादसे में बदल जाता है, जब आग बेकाबू हो जाती है और उसकी लपटें नरगिस को छूने लगती हैं. डर के मारे सभी पीछे हटने लगते हैं. लेकिन सुनील दत्त अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं, इस दौरान वह खुद भी बुरी तरह झुलस गए थे. 

इस घटना के बाद नरगिस का नजरिया बदल गया और उन्हें सुनील में एक सच्चा जीवनसाथी दिखने लगा। 11 मार्च, 1958 में दोनों ने शादी कर ली थी.

ये भी पढ़ें:-Retro Box Office Collection Day 2: शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन रेड 2- हिट 3 से पिछड़ी ‘रेट्रो’, सूर्या की फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Main Vaapas Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget