एक्सप्लोरर

Stree 2 Bo Collection Day 3: 100 करोड़ की दहाड़, जीत लिया शनिवार, तीसरे दिन 'स्त्री 2' ने छापे 46 करोड़

Stree 2 Bo Collection Day 3: शनिवार को भी 'स्त्री 2' की शानदार कमाई जारी है. श्रद्धा और राजकुमार राव की फिल्म ने तीसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Stree 2 Bo Collection Day 3: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान शनिवार को भी देखने को मिला है. रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग लेने वाली 'स्त्री 2' ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की थी. जबकि शनिवार, तीसरे दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा.

बता दें कि राजकुमार और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है. शनिवार को भी फिल्म का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला. आइए देखते हैं कि तीसरे दिन स्त्री 2 ने कितने करोड़ रुपये छापे है.

तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा और राजकुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी कि शनिवार को रात 10 बजे तक 46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ 'स्त्री 2' का टोटल कलेक्शन 137.70 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ दिया है. अब संडे को फिल्म की नजर 200 करोड़ के आंकड़े पर रहेगी.

जानें पहले और दूसरे दिन की कमाई

15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' ने प्रीव्यू से 8.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली थी. इसकी ओपनिंग डे पर टोटल कमाई प्रीव्यू सहित 59.3 करोड़ रूपये दर्ज की गई. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को भी अपना जलवा बिखेरा. 16 अगस्त को स्त्री 2 ने 31.4 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दो दिनों में स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन 90.7 करोड़ रुपये हो गया था. 

अक्षय की 'खेल-खेल में और जॉन की 'वेदा' को चटाई धूल

15 अगस्त को ही स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' भी रिलीज हुई हैं. लेकिन श्रद्धा की फिल्म और अक्षय-जॉन की फिल्मों के कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'खेल-खेल में' ने तीन दिनों में टोटल 9.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं जॉन की 'वेदा' की अब तक टोटल कमाई 9.7 करोड़ रुपये हुई है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में आते ही शाहरुख खान ने देख लिया था ये सपना, 31 साल बाद 'जवान' ने कर दिया पूरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगलवार को भी कॉकटेल 2 कर रही बंपर कलेक्शन, साढ़े 10 बजे तक कमाई 72 करोड़ के पार
कॉकेटल बॉक्स ऑफिस डे 5: मंगलवार को भी कॉकटेल 2 कर रही बंपर कलेक्शन, साढ़े 10 बजे तक कमाई 72 करोड़ के पार
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
'वेलकम टू द जंगल' प्रमोशन: अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचे अक्षय कुमार, दिशा पटानी के पिता से मिले खिलाड़ी कुमार
'वेलकम टू द जंगल' प्रमोशन: अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचे अक्षय कुमार, दिशा पटानी के पिता से मिले खिलाड़ी कुमार
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर

वीडियोज

ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi
Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget