एक समय एक-दूसरे की खुलकर आलोचना करने वाले Samay Raina और Mukesh Khanna अब एक स्मार्टफोन विज्ञापन में साथ नजर आए हैं। इस अनएक्सपेक्टेड कोलैब ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कई यूजर्स ने इसे 'लेजेंड्री' और 'शॉकिंग' बताया, वहीं कुछ लोगों ने Mukesh Khanna को उनके पुराने बयानों को लेकर ट्रोल भी किया। India’s Got Latent विवाद के बाद दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है