एक्सप्लोरर

Exclusive: अमर सिंह ने कहा, 'श्रीदेवी नहीं पीती थी शराब, मेरे लिए वो आज भी ज़िंदा हैं'

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी शराब नहीं पीती थी. यह बिल्कुल गलत है. मीडिया ट्राइल किया गया जो खतरनाक है. वो शराबी नहीं थी, मीडिया ने जो कहा बुरा लगा.

दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई के होटल में मौत को लेकर उठ रहे तमाम सवालों को उनके परिवार के करीबी और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने खारिज कर दिया है. अमर सिंह ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत को लेकर किसी गड़बड़ी का कोई संदेह नहीं है. श्रीदेवी के साथ अंतिम दिनों में भी उनकी बात हुई थी. ABP न्यूज से खास बातचीत में अमर सिंह ने ये भी दावा किया कि श्रीदेवी शराब नहीं पीती थी. उन्होंने कहा,'यह बिल्कुल गलत है. मीडिया ट्राइल किया गया जो खतरनाक है. वो शराबी नहीं थी, मीडिया ने जो कहा बुरा लगा.' श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई? इस सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा, 'दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि परिवार के लोगों ने नहीं की. मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से दावे किये. दुबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि यह एक (मौत) एक्सीडेंट था.' श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से निधन हो गया था. उन्होंने श्रीदेवी से निकटता का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरे लिए श्रीदेवी की मृत्यु नहीं हुई है. क्योंकि फिल्म, गाने, अदा के जरिए वो जीवंत हैं. एलविस प्रेसले, मर्लिन मुनरो और मधुबाला जी नहीं मरीं तो श्रीदेवी कैसे मर सकती हैं?' श्रीदेवी की मौत से ठीक पहले पार्टी में मिलने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा, 'श्री देवी से जब मैं पार्टी में मिला तो उन्होंने कहा कि आप मुंबई जल्दी आइए और भाभी और बच्चों को लेकर आइए. वह चल बसीं. इसके बाद मैं अपनी बेटियों और पत्नी को लेकर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में गया था. क्योंकि ये उनकी आखिरी इच्छा थी.' बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर द्वारा 'सबसे पहले' फोन किये जाने पर अमर सिंह ने कहा कि इस सवाल का कोई तुक नहीं है. पहले फोन आया या आखिरी में यह महत्व नहीं रखता है. यह भावनाओं का सवाल है. अमर सिंह ने इशारों-इशारों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में मेरे बहुत बड़े फिल्मी परिवारों से संबंध रहे हैं. लेकिन ये लोग तात्कालिक स्वार्थ में लिप्त लोग हैं. जो संबंधों का इस्तेमाल करते हैं. मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं. ऐसे लोग दशकों तक हमारे अच्छे दोस्त रहे. जहां तक श्रीदेवी की बात है तो एक बड़े परिवार की दीवाली पार्टी थी. श्रीदेवी को आमंत्रण गया तो मैंने कहा की आप जाइए. तो उन्होंने कहा कि आप (अमर सिंह) जाएंगे तो जाऊंगी नहीं तो नहीं जाऊंगी. ये अंतर श्रीदेवी और अन्य में है. दूसरे लोग अपने काम के लिए आपको इस्तेमाल करेंगे, आपको लड़वा देंगे और आपका दुरुपयोग करगे आपको त्याग देंगे.' सिंह ने कहा, 'जया प्रदा और श्री देवी के बारे में तरह-तरह की बात करते हैं. जया प्रदा के यहां एक विवाह था. श्रीदेवी आईं और काफी समय तक रुकी. ये सम्मान उनका मेरे प्रति था. मैंने कुछ कह दिया तो कभी नकारने का कोई प्रश्न नहीं बनता था. मतलब भावनाओं का सुर से सुर जोड़कर संबंधों का समन्वय रखने वाली महिला का नाम था श्रीदेवी.' उन्होंने अभिनेता अनिल कपूर, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बोनी कपूर का परिवार फिल्म इंडस्ट्री का पावर हाउस होगा. ऐसा कौन सा परिवार है? मैं नाम नहीं लेना चाहता अगर पिता बड़े हैं तो उनके पुत्र और दर्शन छोटे हैं. नाम नहीं लेने के सवाल पर कहा कि मशहूर पिता का पुत्र हमेशा विफल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget