एक्सप्लोरर

'पंजाब का लाल मदद के लिए चौबीसों घंटे खड़ा है...', बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सोनू सूद

Sonu Sood Arrived Punjab For Flood Victims: कोरोना के दौर में आम लोगों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. एक्टर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं.

पंजाब में आई बाढ़ से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. हजारों परिवार बेघर हो गए हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. इसी बीच फिल्म एक्टर और समाज सेवी सोनू सूद शनिवार को अपनी बहन मालविका सूद के साथ कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में सोनू सूद ने कहा- 'मैं आज ही मुंबई से पंजाब आया हूं. पंजाब का लाल हूं और पंजाब के लिए चौबीसों घंटे खड़ा हूं. पंजाब के लोग बहुत हिम्मती हैं, उनके हौसले बुलंद हैं. इस मुश्किल घड़ी में भी उनके चेहरे पर दर्द साफ नहीं झलकता, क्योंकि मुसीबतों से लड़ना और जीतना पंजाबी स्वभाव है.'

'पंजाब जल्द ही फिर से उठ खड़ा होगा'
सोनू सूद ने किसानों की तबाही पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है लेकिन इस बार बाढ़ ने फसलें चौपट कर दी हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब जल्द ही फिर से उठ खड़ा होगा. अभिनेता ने साफ कहा कि जब भी पंजाब उन्हें पुकारेगा, वो मदद के लिए मौजूद रहेंगे. वहीं उनकी बहन मालविका सूद ने भी बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता जाहिर की. 

बहन मालविका सूद ने भी किया बाढ़ वाले इलाकों का दौरा
मालविका सूद ने कहा- 'ये समय बहुत मुश्किल है सबको मिलकर मदद करनी चाहिए. मैंने खुद कई इलाकों का दौरा किया है. हालात अभी बुरे हैं लेकिन असली समस्या तब शुरू होगी जब पानी उतर जाएगा. उसके बाद गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा. असली मदद की जरूरत उस समय होगी.' वहीं सोनू सूद ने इस दौरान ये भी कहा कि वो सिर्फ आज नहीं, बल्कि आने वाले महीनों तक भी पंजाब के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा- 'चाहे बाढ़ का असर अभी हो या छह महीने बाद, अगर पंजाब आवाज देगा तो सोनू सूद खड़ा मिलेगा.'

कोविड के दौर में 'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद
सोनू सूद कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने और अस्पतालों में मदद देने के कारण ‘मसीहा’ कहलाए. उनकी इमेज एक ऐसे कलाकार की बनी है जो मुसीबत की घड़ी में आम लोगों के बीच खड़ा दिखाई देता है. पंजाब में इस बार की बाढ़ से हालात गंभीर हैं और सरकार राहत कार्य चला रही है. लेकिन लोगों का मानना है कि सोनू सूद जैसे चेहरे उम्मीद और भरोसा बढ़ाने का काम करते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget