एक्सप्लोरर

Sonakshi Sinha Birthday: कभी 95 किलो था सोनाक्षी सिन्हा का वजन, सलमान ने 'दबंग' के लिए रखी थी यह शर्त

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. आइए इस मौके पर अदाकारा से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं.

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के घर सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. आइए आज आपको सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

शुरू से ही सोनाक्षी का फिल्मी घराने से ताल्लुक था. पिता के सुपरस्टार होने के चलते सोनाक्षी ने भी बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाने का मन बना लिया था. बॉलीवुड में शुरुआत में तो सफल रही लेकिन आगे जाकर उनका करियर ढलान पर आ गया. आज आलम यह है कि सोनाक्षी एक हिट के लिए तरस रही हैं.

सलमान खान संग किया था डेब्यू

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा की शुरुआत बेहद शानदार रही थी. उनकी पहली फिल्म दबंग थी जिसमें उन्होंने एक्टर सलमान खान के साथ काम किया था. साल 2010 में आई 'दबंग' में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

सलमान की इस शर्त पर सोनाक्षी को मिली थी दबंग

वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी को दबंग में काम मिलने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल सोनाक्षी के सामने सलमान खान ने एक शर्त रखी थी. एक्ट्रेस ने 'द कपिल शर्मा शो' पर कहा था कि, ''वह मेरे पास आए और मुझे वजन कम करने की सलाह दी, क्योंकि वह मुझे अपनी फिल्म में लेने के लिए एक्साइटेड थे.''

कभी 95 किलो की थी सोनाक्षी 

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

गौरतलब है कि सोनाक्षी बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थी. वे जब 18 साल की थी तब उनका वजन 95 किलो था. एक बार अभिनेता अरबाज खान से बातचीत में उन्होंने बताया था कि, ''जब मैंने दंबग की, उससे पहले आपने मुझे देखा होगा कि मैं कितनी मोटी हुआ करती थी. मैं अनहेल्दी थी, मैं बिल्कुल भी फिट नहीं थी और मैंने आपकी फिल्म (अरबाज खान निर्मित दबंग) के लिए 30 किलो वजन घटाया था.''

इन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर उस दर्जे का नहीं रहा जैसी उन्हें शुरुआत मिली थी. दबंग से शुरुआत करने के बाद उन्होंने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, आर...राजकुमार, कलंक, लूटेरा, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, मिशन मंगल और दबंग फ्रेंचाइजी में काम किया. इनमे कुछ फिल्में हिट तो कुछ फ्लॉप रही. वहीं वेब सीरीज 'दहाड़' में उनका काम काफी पसंद किया गया. जबकि इन दिनों वे 'हीरामंडी' में नजर आ रही हैं. 

इस एक्टर को कर रही हैं डेट

37 साल की हो चुकी सोनाक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि वे लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इसे लेकर दोनों ने ही कभी कोई बयान नहीं दिया है. 

यह भी पढ़ें: जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget