एक्सप्लोरर

जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

Smita Patel felt Coolie accident: 'कूली' (1983) के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ जो हुआ था वो बहुत बुरा था. लेकिन बताया जाता है कि इस हादसे के एक दिन पहले स्मिता पाटिल ने बिग बी को फोन किया था.

Smita Patel felt Coolie accident: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैन लिस्ट में हर उम्र के लोग आते हैं. उनका अंदाज हर किसी को पसंद है लेकिन उनके फैंस का दिल बैठ गया था जब साल 1982 में हुआ एक हादसा और बिग बी बुरी तरह घायल हो गए थे. बताया जाता है कि पूरे देश में महानायक के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा था और बिग बी खुद मानते हैं कि वो आज अपने फैंस की दुआवों की वजह से जिंदा हैं. फिल्म कूली के सेट पर एक हादसे ने अमिताभ बच्चन को झकझोर दिया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1982 में हुए इस हादसे के एक दिन पहले अमिताभ बच्चन को स्मिता पाटिल का फोन आया था. उन्होंने बिग बी का हाल-चाल पूछा और कहा कि वो अपना ध्यान रखें क्योंकि उन्होंने बुरा ख्वाब देखा. अमिताभ बच्चन ने इस बात को लाइटली लिया लेकिन बाद में अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन को स्मिता पाटिल ने किया था फोन

अपने दौर की स्मिता पाटिल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उनका निधन बेहद कम उम्र में हुआ लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में कीं वो यादगार बन गईं. स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पर्दे पर पसंद की जाती थी और फिल्म नमक हलाल कैसे कोई भूल सकता है? 'आज रपट जाएं तो हमें ना उठइयो' गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है.


जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

अमिताभ और स्मिता अच्छे दोस्त हुआ करते थे और स्मिता पाटिल बिग के शुभचिंतकों में से एक थीं. ये बात उन्होंने एक फोन कॉल के जरिए साबित भी कर दी थी. किस्सा है साल 1982 का जब 'कूली' की शूटिंग बैंगलुरू में हो रही थी. अमिताभ बच्चन न अपने ब्लॉग में लिखा है कि स्मिता जी ने उन्हें रात को कॉल करके उनकी खैरियत पूछी थी.

बिग बी ने बताया था, 'मैं एक बार कूली की शूटिंग के लिए बैंगलुरू में रुका था. एक दिन देर रात 2 बजे होटल में एक फोन आया और रिसेप्शनिस्ट ने मुझे फोन ट्रांसफर किया. मैं पूछा हैलो कौन तो उधर से स्मिता जी की आवाज थी. उन्होने कभी ऐसे अचानक कॉल नहीं की तो मैं हैरान भी था.'


जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

बिग बी ने आगे कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि आप ठीक हैं, आपकी तबीयत कैसी है? तो स्मिता जी ने मुझसे कहा कि हां मैं ठीक हूं लेकिन मैंने एक बुरा सपना देखा है इसलिए मैं इतनी रात में फोन कर रही हूं. आप ठीक हैं ना? मैंने स्मिता जी से कहा हां मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप परेशाना ना होइए और सो जाइए. फिर अगले दिन मेरे साथ सेट पर वो हादसा हुआ था.'

'कूली' के सेट पर क्या हुआ था?

अगर आपने फिल्म कूली देखी होगी तो एक फाइट सीन में कुछ देर का पॉज होता है और स्क्रीन पर लिखा होता है कि इसी सीन में अमतिाभ बच्चन घायल हुए थे. 'कूली' में पुनीत इस्सर और अमिताभ बच्चन के बीच एक फाइट सीन होता है जिसमें पुनीत इस्सर इतनी तेज घूसा मारते हैं कि अमित जी एक टेबल के पास गिरे और टेबल का कोना उनके पेट में लग गया. इसके बाद बिग बी बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.


जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

कई दिन बैंगुलुरू के एक अस्पताल में एडमिट होने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मुंबई रिफर किया. अमिताभ बच्चन का इतना खून बह गया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें लेकर जवाब दे दिया था. लेकिन ऊपरवाले को कुछ और मंजूर था. बताया जाता है कि मुंबई के अस्पताल के बाहर अमिताभ बच्चन के हजारों फैंस आ गए थे और प्रार्थनाएं करने लगे.

उस समय का अगर आप पेपर उठाएंगे तो जगह-जगह लोग अपने-अपने तरीके से भगवान से बिग बी के ठीक हो जाने की दुआ मांगने लगे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय जो बिग बी का इलाज कर रहे थे वो खुद हैरान थे और उन्होंने बिग बी के ठीक होने पर कहा था कि ये चमत्कार है. अमिताभ बच्चन ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दूसरा जन्म 2 अगस्त को हुआ जब वो ठीक होकर अपने घर लौटे और ये सब उनके फैंस की वजह से हुआ. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

पुनीत इस्सर के दुश्मन बन गए थे लोग

एक्टर पुनीत इस्सर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब अमित जी काफी सीरियस अस्पताल में थे तब लोग उनपर काफी गुस्सा हुआ करते थे. वो जब भी बाहर निकलें तो लोग उन्हें मारने के लिए दौड़ जाते थे.

पुनीत इस्सर ने कहा था, 'मुझे मुंह छिपाकर कहीं जाना पड़ता था और मैं लोगों के बिहेव से काफी परेशान हो गया था. जैसे ही मुझे पता चला अमित जी ठीक हैं तो मैं छिपते-छिपाते उनसे मिलने लगा और माफी मांगी.' बताया जाता है कि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक न्यूज पेपर के जरिए ये कहलवाया कि पुनीत इस्सर की इसमें कोई गलती नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Munawar Fauqui की बिगड़ी तबीयत, दोस्त ने शेयर की तस्वीर, बेड में बेसुध लेटे नजर आ रहे स्टैंडअप कॉमेडियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget