एक्सप्लोरर

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शर्मिला टैगोर लंग कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर चुकी हैं. हालांकि सर्जरी के बाद वो कैंसर मुक्त हो गई थीं. अब उनके कैंसर को लेकर उनकी बेटी सोहा अली खान ने एक बड़ा खुलासा किया है.

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर को साल 2023 में लंग कैंसर होने का पता चला था और उन्होंने इसकी सर्जरी कराई थी जिसके बाद एक्ट्रेस इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं. एक बातचीत के दौरान अब शर्मिला टैगोर की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने मां की बीमारी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि सर्जरी के वक्त पता चला था कि लंग कैंसर घातक था.

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर

सोहा अली खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी मां की लंग कैंसर की जर्नी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जब उनकी मां को लंग कैंसर का पता चला था तब वो शुरुआती स्टेज पर था और इस पर सर्जरी के माध्यम से काबू पा लिया गया था.

सोहा अली खान ने कहा, 'जब ये शुरुआती स्टेज में होता है तो इसका पता चलना काफी मुश्किल हो जाता है. मां के मामले में ये जीरो स्टेज पर था. उन्होंने सर्जरी कराने पर जोर दिया था और तब कई लोगों का कहना था कि इसकी आवश्यकता नहीं है. हालांकि सर्जरी हुई और ऑपरेशन के वक्त पता चला ये मैलिग्नेंट (घातक) था. डॉक्टर्स को इसे पूरी तरह हटाने में कामयाबी मिली.'

नहीं पड़ी थी कीमोथेरेपी की ज़रूरत 

इससे पहले सोहा अली खान ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में भी शर्मिला टैगोर के लंग कैंसर पर चर्चा की थी. तब एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनकी मां को लंग कैंसर होने के बाद कीमोथैरेपी की जरूरत नहीं पड़ी थी.

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नहीं कर पाईं काम

अपने कैंसर को लेकर शर्मिला टैगोर ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि इसके चलते वो करण के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम नहीं कर पाई थीं. फिल्म में जो रोल शबाना आजमी ने अदा किया था उसके लिए करण पहले शर्मिला को लेना चाहते थे. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपने दामाद कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' में कैमियो किया था. ये फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
Box Office: संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- कलेक्शन
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट हुई अनआउंस
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट आई सामने
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget