एक्सप्लोरर

'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए

'एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा' पर जब एक्टर गुलशन दैवेया की राय पूछी गई तो उन्होंने बैलेंस करते हुए इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा नारे बनाने वाले भी जानते हैं, सब ऐसे नहीं होते.

दिल्ली के कालकाजी में एक नाबालिग के साथ हुए यौन अपराध के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने जब विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें 'एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा', 'एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय हाय' जैसे कई व्यंगात्मक नारे लगाए गए. 

इन नारों के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस हुई . कई मर्दों ने इसके खिलाफ आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि सभी मर्द एक जैसे नहीं होते. अब बॉलीवुड एक्टर गुलशन दैवेया ने भी  इस मु्द्दे पर अपनी राय रखी है.  उनका मानना है कि ये बात सही है कि सभी मर्द एक-जैसे नहीं होते हैं लेकिन इसको पर्सनली लेने की बजाय इस समस्या की गंभीरतो को समझने की जरूरत है. 

गुलशन दैवेया बोले, ‘मैं ऐसा नहीं हूं’

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गुलशन दैवेया ने इन मीम्स पर खुलकर बात की. जब गुलशन दैवेया से पूछा गया कि 'एक-कचौड़ी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा' इस तरह के मीम्स से बहुत सारे पुरुष ट्रिगर हो जाते हैं, तो एक पुरुष के तौर पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, 'कई बार मैं भी ट्रिगर हो जाता हूं. मतलब ट्रिगर तो नहीं होता हूं. लेकिन मुझे भी लगता है कि सारे मर्द तो ऐसे नहीं होते हैं. मैं ऐसा नहीं हूं. मैं कई सारे लोगों का जानता हूं जो ऐसे नहीं हैं.'

मर्दों से समस्या को समझने की अपील की

गुलशन ने आगे सीमित दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा, 'कई बार क्या होता है कि हम बहुत नैरो पर्सपेक्टिव से देखते हैं. ये डिपेंड करता है. ऐसे मामलों में मुख्य रूप से ऐसा क्यों हैं, इसको आपको समझना पड़ेगा.'

इसके बाद वो कहते हैं, 'इसको पर्सनली लेने की जरूरत नहीं है. ये सब लोग जानते हैं. जो औरतें ये कह रही हैं, जो ये स्लोगन बना रहे हैं, वो लोग भी जानते हैं कि सारे मर्द ऐसे नहीं होते. लेकिन ये एक सीरियस प्रॉब्लम है.उस चीज को अगर ठीक करना है, तो ये ही है तरीका वन हैस टू अंदरस्टैंड'

गुलशन दैवेया का वर्क फ्रंट

गुलशन दैवेया को 2011 मे आई ‘शैतान’ फिल्म में करण चौधरी के किरदार से पहचान मिली थी. हाल ही में वो फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ रसिका दुग्गल भी हैं. इससे पहले वह ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘उलझ’, 'बैड कॉप्स' ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ‘दहाड़’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं. 

 

हिमांशी चौधरी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं और फिलहाल ABP Live के साथ बतौर इंटर्न एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इससे पहले वे 'मैं भी भारत' में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने ट्राइबल बीट से जुड़ी न्यूज रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग, वॉयसओवर और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली थी. पत्रकारिता के साथ उन्हें डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन का भी अनुभव है. संपर्क करें-  himanshi.8012@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
Box Office: संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- कलेक्शन
कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन
कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget