एक्सप्लोरर

Sikandar Release Date: कहीं फ्लॉप न हो जाए सलमान खान की 'सिकंदर'? रिलीज डेट सुनते ही आप भी यही कहेंगे

Sikandar Release Date Announced: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. थोड़ी देर पहले ही सलमान खान ने अपने हैंडल से ये जानकारी शेयर की है.

Sikandar Release Date Announced: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. लेकिन जो तारीख रखी गई है उसे देख आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कहीं सलमान खान कोई गलती तो नहीं कर रहे.

दरअसल अभी-अभी मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से जुड़ा ऐलान किया है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी और वो कौन सी गलती है जिसकी हम बात कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी सिकंदर

सिकंदर की रिलीज डेट को लेकर अभी तक जो भी कयास लगाए जा रहे थे उन पर विराम लग गया है. फाइनली इसकी डेट रिवील कर दी गई है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है.

सलमान खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल से तलवार पकड़े अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''आप सभी से 30 मार्च को वर्ल्डवाइड थिएटर में मुलाकात होगी.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

28 की जगह 30 मार्च को रिलीज करने की क्या है वजह
फिल्म को 30 मार्च को रिलीज किया जा रहा जबकि आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं. 30 मार्च को रविवार है और इस दिन रिलीज करने की वजह ये भी हो सकती है क्योंकि इस दिन गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहार भी हैं. ये त्योहार महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में नए साल की शुरुआत का प्रतीक हैं. 

इसके अलावा, सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर वैसे भी कमाल करती हैं. और जहां तक इस बार ईद 31 मार्च को ही होनी है. इस वजह से भी फिल्म को 30 मार्च को रिलीज किया जा रहा है, ताकि ईद के करीब रिलीज करके फिल्म की ओर दर्शकों को खींचा जा सके.

कहीं गलती तो नहीं कर रहे सलमान, ये सवाल क्यों?

फिल्म को शुक्रवार के बजाय रविवार को रिलीज करके कहीं सलमान खान गलती तो नहीं कर रहे, ये सवाल भी जहन में आता है. इसकी वजह ये है कि सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 को भी शुक्रवार के बजाय ईद पर रिलीज किया गया था. अब उसी रास्ते में एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी लेकर आया गया है.

लेकिन अगर सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस डेटा देखें तो हिट होने के बावजूद ये फिल्म सलमान खान के स्टारडम को मैच नहीं कर पाई. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म इंडिया में 282.79 करोड़ और वर्ल्डवाइड सिर्फ 464 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

शानदार ओपनिंग के बावजूद कहां चूकी थी टाइगर 3

फिल्म ने शानदारी 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म चूक गई थी. इसकी वजह ये रही क्योंकि लोगों की छुट्टियां शुक्रवार के बाद से ही शुरू हो जाती हैं. शुक्रवार को फिल्म को वैसे भी ओपनिंग डे होने की वजह से सबसे ज्यादा दर्शक मिलते हैं.

इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन छुट्टियों की वजह से बढ़ जाता है. ऐसे में सलमान खान की फिल्म को न तो शुक्रवार का फायदा मिलेगा और न ही शनिवार का. पिछली फिल्म टाइगर 3 की तरह ही सिकंदर के पास भी दो ज्यादा कमाई वाले दिनों की कमी हो जाएगी, जिससे फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.

जवान और एनिमल के डेटा से समझते हैं

जिस साल टाइगर 3 रिलीज हुई उसी साल जवान और एनिमल भी रिलीज हुईं. टाइगर जहां दिवाली के मौके पर रिलीज हुई तो वहीं 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान और 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल नॉन फेस्टिवल डेट में थिएटर्स में आई थीं.

जवान का बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस

शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन सैक्निल्क के मुताबिक, 75 करोड़ और दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद, रविवार को फिर से फिल्म ने 77.83 करोड़ रुपये कमाए. यानी रविवार पहुंचते-पहुंचते फिल्म पहले ही 128.23 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. सिकंदर भी ऐसा कर सकती थी अगर वो रविवार से दो दिन पहले रिलीज होती.

एनिमल ने भी किया था ऐसा ही

एनिमल ने भी शुक्रवार को 63.8 करोड़ और शनिवार को 66.27 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को फिल्म ने 71.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया लेकिन इस बढ़े हुए कलेक्शन से पहले ये फिल्म भी 130.07 करोड़ रुपये कमा चुकी थी.

रविवार को रिलीज करना सिकंदर के लिए नुकसानदायक नहीं, लेकिन प्रॉफिट थोड़ा घट सकता है

ये बात सच है कि सलमान की फिल्म को बढ़िया ओपनिंग मिलने वाली है. रविवार की छुट्टी का फायदा उन्हें मिलेगा. लेकिन वो अगर शुक्रवार को रिलीज करते तब भी रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही. लेकिन साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया है और इसका क्या फायदा मिलेगा , ये तो भविष्य में ही छोड़ना होगा.

और पढ़ें: Pranali Rathod Vs Shivangi Joshi: ऑनस्क्रीन मां से सिर्फ एक साल छोटी हैं प्रणाली राठौड़, कमाई के मामले में कौन है आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना
'मैं छोटी-बड़ी खुशियां बांटना चाहता हूं...' करण जौहर को चाहिए लाइफ पार्टनर, शादी पर कही ये बात
क्या 54 की उम्र में शादी करेंगे करण जौहर? बताई दिल की ख्वाहिश
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget