एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 22: 'क्रू' के आगे भी ‘शैतान’ ने नहीं टेके घुटने, चौथे फ्राइडे 135 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें- कलेक्शन

 Shaitaan Box Office Collection: हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ की कमाई बेशक घट गई है लेकिन रिलीज के तीन हफ्ते पूरे होने के बाद भी ये करोड़ों में कारोबार कर रही है. 22वें दिन भी ‘शैतान’ ने अच्छी कमाई की है.

 Shaitaan Box Office Collection Day 22: विकास बहल के निर्देशन में बनी हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म ने इस दौरान बॉक्स पर धमाकेदार परफॉर्म किया है और अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कारोबार कर लिया है. इसी के साथ ये सुपरनेचुरल थ्रिलर साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने रिलीज के 22वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?   

शैतान’ ने रिलीज के 22वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इस बीच कईं नईं फिल्में आई और चली गई लेकिन ‘शैतान’ का सिंहासन कोई नहीं हिला सकी. इस सुपरनेचुरल थ्रिलर का क्रेज तीन हफ्ते बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस के साथ इसका कारोबार भी बढ़ता जा रहा है.

 फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 14.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म  पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ कमाए और दूसरे हफ्ते में ‘शैतान’ का कलेक्शन 34.55 करोड़ रहा. तीसरे हफ्ते में अजय देवगन की फिल्म ने 19.85 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसी के साथ ‘शैतान’ के रिलीज के चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 22वें दिन 1.18 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ का 22 दिनों का कुल कलेक्शन अब 135.33 करोड़ रुपए हो गया है.

'शैतान' ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई? 
'शैतान' का घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड ही काला जादू छाया हुआ है. इस फिल्म को रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी दुनियाभर की ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है. जियो स्टूडियो ने फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं इसके मुताबिक 'शैतान' ने रिलीज के 21 दिनों में दुनियाभर में 195.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म अब 200 करोड़ से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर लेगी. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘क्रू’ के आगे भी 'शैतान' ने नहीं मानी हारी
बता दें कि सिनेमाघरों में शुक्रवार को करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ रिलीज हुई है. इस फिल्म का भी काफी बज माना रहा है और इसने अच्छी ओपनिंग भी की है लेकिन ‘क्रू’ के आगे भी अजय देवगन की ‘शैतान’ हार मानने को तैयार नहीं है. 22वें दिन ‘शैतान’ की करोडों में कमाई यही साबित कर रही है कि ये अभी जल्दी घुटने टेकने वाली नहीं है.

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार देखते हुए वीकेंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद लग रही है. ऐसे में ये 150 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘क्रू’ के आगे ‘शैतान’ वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

'शैतान' गुजराती फिल्म की रीमेक है
बता दें कि 'शैतान' गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर फैमिली मैन के किरदार में कमबैक किया है. वहीं आर माधवन ने 'शैतान' में अपने खौफनाक रूप से हर किसी को हैरान किया है. फिल्म में ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने भी अहम रोल प्ले किया है. 

यह भी पढ़ें: पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवाल पर कपिल शर्मा ने दिया जवाब, मजाकिया अंदाज में कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget