एक्सप्लोरर

पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवाल पर कपिल शर्मा ने दिया था जवाब, मजाकिया अंदाज में कही थी ये बात

Kapil Sharma on Politics: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा ने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने पर अपनी राय पहले ही दे दी थी. उन्होंने बताया था कि राजनीति में आने वाले लोगों का व्यवहार ही बदल जाता है.

Kapil Sharma Opens up on Joining Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने फिल्म इंडस्ट्री के दो पॉपुलर एक्टर्स को अलग-अलग जगहों से उम्मीदवार बनाया है. एक कंगना रनौत हैं जिन्हें बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है और दूसरे अरुण गोविल हैं जिन्हें बीजेपी ने यूपी के मेरठ से उम्मीदवार बनाया है. जब भी चुनाव आते हैं तो बड़े सेलेब्स के पॉलिटिक्स ज्वाइन करने चर्चा होने लगती है.

ऐसे में पिछले साल जब कपिल शर्मा 'आप की अदालत' में पहुंचे तो उनसे भी इसे लेकर एक सवाल किया गया. शो के एंकर ने कपिल से जब पूछा कि क्या वो कभी पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे तो इसपर कपिल ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था.

कपिल शर्मा का पॉलिटिक्स पर जवाब

मार्च, 2023 में जब कपिल शर्मा 'आपकी अदालत' में पहुंचे तो शो के एंकर रजत शर्मा ने कपिल से पॉलिटिक्स को लेकर उनकी राय पूछी थी. रजत शर्मा ने पूछा था, 'कई कॉमेडियन्स हैं जो पॉलिटिक्स में जा चुके हैं. तो क्या आपकी भी कभी न्यूज आएगी पॉलिटिक्स जॉइन करने की?' इस पर कपिल शर्मा ने बेबाकी के साथ जवाब दिया था. इसके साथ ही कहा था कि वो क्यों पॉलिटिक्स ज्वाइन नहीं कर सकते.

कपिल ने उस दौरान कहा था, 'सर...मुझे ऐसा लगता है कि आदमी ना पॉलिटिशन बन जाता है तो सीरियस हो जाता है. पता नहीं क्यों? मुझे ऐसे ही अच्छा लगता है, मस्ती-मजाक करते रहो और अपने तरीके से बातचीत कर सकते हो. लेकिन पॉलिटिशियन बनने के बाद सीरियस होना पड़ता है और मैं ऐसा नहीं बन सकता. हम जो कर रहे उसी में खुश हैं, बाकी वक्त का कोई पता नहीं'. हालांकि कपिल शर्मा का ये वीडियो पिछले साल का है जब वो 'आपकी अदालत' में पहुंचे थे.

नये शो के साथ हुई कपिल शर्मा एंड गैंग की वापसी

साल 2013 में कपिल शर्मा ने 'कॉमेडी विद कपिल' शो शुरू किया जो कलर्स पर आता था. इसके कुछ सालों के बाद वो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ सोनी चैनल पर आने लगे. कई सालों तक यहां अपना शो चलाया लेकिन अब उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट कर दिया गया है. 30 मार्च रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आप 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' देख पाएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कपिल शर्मा मेन होस्ट होंगे, इनके अलावा अर्चना पूरन सिंह जज के तौर पर नजर आएंगी. ये कोई नई बात नहीं लेकिन इनके अलावा इस बार करीब 7 सालों के बाद सुनील ग्रोवर इस शो से वापसी करेंगे. उनका 'गुत्थी' अवतार फिर से देखने को मिलेगा. सुनील ग्रोवर के अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी शो का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें: साउथ सिनेमा को वो खूंखार विलेन...जिनके आगे फीके पड़ जाते हैं बॉलीवुड स्टार्स, एक्टिंग देख कांप उठती है दर्शकों की रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget