एक्सप्लोरर

शाहिद कपूर की 500 करोड़ी फिल्म 'अश्वत्थामा' पर लगा ब्रेक! ये बड़ी वजह आई सामने

Shahid Kapoor Film Ashwatthama Put On Hold: शाहिद कपूर की फिल्म 'अश्वत्थामा' होल्ड हो गई है. महाकाव्य महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा की कहानी दिखाने वाली ये फिल्म इसी साल मार्च में अनाउंस हुई थी.

Shahid Kapoor Film Ashwatthama Put On Hold: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' पर रोक लगा दी गई है. फिल्म का बजट 500 करोड़ से ऊपर पहुंच गया था जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को होल्ड कर दिया है. ये फिल्म महान योद्धा अश्वत्थामा की महाकाव्य कहानी को पर्दे पर लाने वाली थी लेकिन अब इसपर ब्रेक लग गया है.

माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को इसी साल मार्च में अनाउंस किया गया था. फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे. इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म मेकर सचिन बी रवि कर रहे थे. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' का बजट 500 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया था. 

बजट की कमी के चलते होल्ड हुई 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज'
'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को अमेजॉन स्टूडियो के साथ प्रोड्यूसर वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा था. लेकिन बजट 500 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया और बजट की कमी और लॉजिस्टिक चुनौतियों के चलते ही फिल्म को होल्ड दिया गया है. 

पूजा एंटरटेनमेंट पर कर्ज रहा फिल्म रुकने की बड़ी वजह
रिपोर्ट में प्रोडक्शन टीम के एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, 'प्रोजेक्ट का पैमाना बहुत बड़ा था. सोच कुछ ऐसा बनाने की थी जो इंटरनेशनल फैंटेसी-एक्शन फिल्मों को टक्कर दे सके. अश्वत्थामा को कई देशों में शूट किया जाना था. लेकिन जैसे ही हमने लॉजिस्टिक्स पर काम करना शुरू किया और इंटरनेशनल वेन्यू पर शूटिंग की कैल्कुलेशन की, ये साफ हो गया कि बजट के अंदर रहना एक गंभीर चुनौती होगी. पूजा एंटरटेनमेंट का कर्ज एक और बड़ा फैक्ट बन गया.'

पहले से विवादों में घिरा है 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' का प्रोडक्शन हाउस
बता दें कि वासु भगनानी और उनका प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पहले से ही विवादों में है. प्रोड्यूसर और उनके प्रोडक्शन हाउस पर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके आर्टिस्ट्स की बकाया फीस ना लौटाने का आरोप है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान-थलापति विजय को पछाड़ अल्लू अर्जुन बने भारत के हाइएस्ट पेड एक्टर, 'पुष्पा 2' के लिए वसूले इतने करोड़

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget