एक्सप्लोरर

'मेरे व्यक्तिगत विचार नहीं थे...', संजय दत्त ने लाइव आकर विवादित बयान पर दी सफाई

Sanjay Dutt on Controversial Statement: संजय दत्त भारत को लेकर दिए विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं. ऐसे में अब एक्टर ने लाइव आकर सफाई दी है. उन्होंने फिर से कहा कि वो स्टेटमेंट उनका नहीं था.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने देश के हालातों को लेकर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि अगर वो पीएम होते तो विदेश यात्रा पर फिजूल खर्च नहीं करते. उन्होंने ये भी कहा था कि देश के लोग अच्छे हैं. वो मेहमाननवाजी वाले लोग हैं. लेकिन देश में अब वो शांति नहीं रही. ऐसे में अब एक्टर ने अपन इस बयान पर एक बार फिर से सफाई दी है.

दरअसल,  सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और गहराते विवादों को देखते हुए संजय दत्त सोशल मीडिया पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने एक बार फिर से लोगों को बताया कि शो में कहे गए शब्द उनके नहीं थे वो स्क्रिप्टेड थे. 

लाइव आकर क्या बोले संजय दत्त?

संजय दत्त ने लाइव आकर कहा, 'नमस्कार दोस्तों, सोशल मीडिया पर मेरे द्वारा शेखर सुमन के शो में कही गई बातों को लेकर मुझसे संपर्क किया. कुछ लोगों ने कहा कि वो मेरी बातों से हैरान हैं. वहीं, कई लोगों ने मेरी बातों से भी कड़ी असहमति भी जताई. मैं उनकी भावनाओं को परी तरह से समझता हूं और इस बारे में एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं. शो में मैंने जो कुछ भी कहा वो एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा था जैसा कि अक्सर इस तरह से टीवी शोज में होता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

यह भी पढ़ें: 'मंदादि' की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें तमिल की 4th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

संजय दत्त बोले- अभिनय कर रहे थे...

संजय दत्त आगे कहते हैं, 'हम एक स्क्रिप्ट अनुसार अभिनय कर रहे थे. उसी दौरान कही गई बातें, उसी परफॉर्मेंस और उसी कॉन्टेक्स्ट का हिस्सा थीं. वो किसी भी तरह से मेरे व्यक्तिगत विचार, मेरी सोच या मेरी भावनाएं नहीं थीं. सभी दोस्तों और शुभचिंतकों के विश्वास और स्नेह की बहुत कद्र करता हूं. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी स्क्रिप्टेड परफॉर्मेंस की वजह से मेरे वास्तविक विचारों को लेकर कोई गलतफहमी पैदा हो. मुझे उम्मीद है कि इससे पूरी बात सही और स्पष्ट हो जाए. जय हिंद जय भारत.'

संजय दत्त ने एक्स पर भी शेयर की थी पोस्ट

इतना ही नहीं, संजय दत्त ने अपने बयान के वायरल होने के बाद बीते दिन 4 अक्टूबर को भी एक्स पर पोस्ट शेयर की थी और इस मामले को लेकर सफाई दी थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है.'

उन्होंने आगे लिखा था, 'मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था. इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया.'

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget