एक्सप्लोरर

जब संजय दत्त ने ड्रग्स को ही बना ली थी अपनी दुनिया, पिता से कहा था- मरना नहीं चाहता

Sanjay Dutt On Drug Addiction: संजय दत्त की ज़िंदगी के सबसे बुरे दौर में से एक दौर वो रहा है जब वो नशे की गिरफ्त में थे. बोर्डिंग स्कूल से वापस आने के बाद जब संजय कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया.

मुंबई: फिल्मी दुनिया में ऐसे सितारे बेहद कम रहे हैं, जिनकी खुद की ज़िंदगी फिल्मी रही हो. बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में से एक हैं, जिनकी ज़िंदगी का हर पन्ना लोगों में दिलचस्पी पैदा करता है. संजय दत्त की ज़िंदगी मुश्किल भरी रही. उनकी नादानियों से दत्त परिवार को भी कई बार मुश्किलात का सामना करना पड़ा. लेकिन जैसे जैसे ज़िंदगी गुज़रती गई वैसे वैसे संजय दत्त अपनी गलतियों से सीखते चले गए.

संजय दत्त की ज़िंदगी के सबसे बुरे दौर में से एक दौर वो रहा है जब वो नशे की गिरफ्त में थे. बोर्डिंग स्कूल से वापस आने के बाद जब संजय कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया. संजय ने सिमी गरेवाल के शो ‘रॉन्देंवू विद सिमी गरेवाल’ में अपनी ड्रग्स की लत पर खुलकर बात की थी.

संजय दत्त ने सिमी गरेवाल के शो में कहा था, उनकी ज़िंदगी में ऐसा एक भी दौर नहीं रहा जब वह परेशानियों से न घिरे रहे हों

संजय ने बताया, “जब मैं कॉलेज पहुंचा तो किसी ने मुझसे ट्राइ करने को कहा और मैंने कर लिया.” संजय के मुताबिक जब वह नशे में रहते थे तो वह अपनी ही दुनिया में रहते थे. घर में भी ड्रग्स लिया करते थे, जिसमे कोकीन, हिरोइन और मैरुआना शामिल थी. धीरे धीरे संजय के घरवालों को घर में ड्रग्स मिलने लगे थे. तब उन्हें इन सब बातों का पता चला था.

बेटे की नशे की लत से नफरत नहीं करते थे सुनील दत्त

इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि उनके पिता सब कुछ जानने के बाद भी उनकी इस लत से नफरत नहीं करते थे. संजय ने ये भी बताया कि उनके पिता ने ड्रग्स के नशे की बात किसी से भी नहीं छुपाई. यहां तक की फिल्म प्रोड्यूर्स को भी बता दिया करते थे कि मेरा बेटा ड्रग्स लेता है, तो तुम सोच समझकर फैसला करना ताकि बाद में मुझपर इल्ज़ाम न लगा सको.

किताबों में जितने नशे थे वो सब किए

जब संजय दत्त ने ड्रग्स को ही बना ली थी अपनी दुनिया, पिता से कहा था- मरना नहीं चाहता

संजय दत्त ने इस बात से भी पर्दा उठाया था कि वो किस तरह से नशा किया करते थे. उन्होंने कहा कि वो इंजेक्शन, सिगरेट, सूंघकर हर तरह से ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते थे. उन्होंने कहा कि नशे की किताब में जितने नशे लिखे थे उन सब को किया.

इस एक लम्हें ने संजय को एहसास कराया कि अब वह मर रहे हैं

संजय उन दिनों नशे की दुनिया में ही रहा करते थे. ड्रग्स छोड़ने की शुरुआत कहां से हुई इस बात का ज़िक्र करते हुए संजय ने कहा, “मैंने नशा किया था. फिर मैं सोकर उठा और अपने नौकर से कुछ खाने का मांगा. इस बात पर वो रोने लगा. जब मैंने पूछा कि रो क्यों रहे हो तब उसने बताया कि मैं दो दिनों से सो रहा था. इस दौरान मेरे घर वाले बहुत परेशान थे.” इस वाकये के बाद ही संजय को लगा कि वो अब मर जाएंगे. खुद को इस मुश्किल से बाहर निकालने के लिए उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह मरना नहीं चाहते.

बस इसी के बाद सुनील दत्त ने पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. 21 दिन तक वहां रहने के बाद संजय को अमेरिका के रीहैब सेंटर ले जाया गया. जहां उनका इलाज हुआ.

संजय दत्त की ज़िंदगी में इतने उतार चढ़ाव आए कि शायद उनकी जगह कोई और होता तो थक कर वहीं टूटकर गिर जाता. अब किस्मत कहें या फिर उनकी मेहनत लेकिन आज वो इन सभी मुश्किलों से पार पाकर एक खुशगवार ज़िंदगी बिता रहे हैं. संजय और मान्यता दत्त के दो बच्चे हैं और वो अपनी ज़िंदगी में बेहद खुश हैं.

29 जून को रिलीज़ होगी संजय की बायोपिक

संजय दत्त की ज़िंदगी पर बन रही फिल्म ‘संजू’ में उनके ड्रग्स के दौर का भी जिक्र है. फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने उनकी भूमिका निभाई है. फिल्म में संजय की ज़िंदगी से जुड़े लगभग सभी किरदारों को शामिल किया गया है. संजय के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल, मां नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला, पत्नी का मान्यता का रोल दीया मिर्ज़ा ने निभाया है. फिल्म में दोस्त की भूमिका में विकी कौशल और पत्रकार का किरदार अनुष्का शर्मा ने निभाया है. इस फिल्म में सोनम कपूर भी हैं जिन्हें संजू की प्रेमिका के तौर पर दिखाया गया है.

राजकुमार हीरानी ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशन भी उन्हीं का है. फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget