एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 200 करोड़ के करीब आकर धीमी हुई सलमान के 'भारत' की कमाई की रफ्तार, जानें कितना किया है कारोबार

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है, ऐसे में इसकी वजह से सलमान की फिल्म 'भारत' की कमाई पर असर पड़ना लाजिमी है. फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद करोड़ ही दूर है.

नई दिल्ली: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'भारत' की कमाई की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है. पांच जून (बुधवार) को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की थी. बाद में करीब पांच दिनों में यानि पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने डेढ़ सौ करोड़ के जादूई आंकड़े को पार कर लिया था. हालांकि उसके बाद से लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब दूसरे वीकेंड के दूसरे दिन यानि शनिवार को भी फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है.

कोइमोइ डॉट कॉम के मुताबिक सलमान खान की 'भारत' ने 11वें दिन सिर्फ छह करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही इसकी कमाई 188 करोड़ रुपए के पार चली गई है. हालांकि ये कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं है क्योंकि सलमान की फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है. इसके अलावा रविवार को भी अब फिल्म की ज़्यादा कमाई की उम्मीद नहीं है, क्योंकि आज भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में अहम मुकाबला खेला जाना है.

यहां देखें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने किस दिन कितने कमाए:-

पहले दिन-        42.30 करोड़ रुपए दूसरे दिन-        31 करोड़ रुपए तीसरे दिन-       22.20 करोड़ रुपए चौथे दिन-         26.70 करोड़ रुपए पांचवें दिन-      27.90 करोड़ रुपए छठे दिन-         9.20 करोड़ रुपए सातवें दिन-      8.30 करोड़ रुपए आठवें दिन-      6.25 करोड़ नौवें दिन-         5.25 करोड़ दसवें दिन-       4* करोड़ ग्यारहवें दिन -  6* करोड़

कुल कमाई- 188.10 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को फिल्म समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. हालांकि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं, जिसकी बदौलत सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर 200 करोड़ के क्लब में भी जगह बना लेगी.

फिल्म की कमाई से सलमान खुश फिल्म की कमाई से सलमान खान सहित पूरी स्टार कास्ट बहुत खुश है. सलमान ने इस कमाई पर पहला रिएक्शन दिया है. सलमान ने हाल ही में कहा, "मेरे लिए मेरी सभी फिल्मों की सफलता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए हमने काफी मेहनत की है..यह मेरी हर फिल्म के साथ होता है. मैं फिल्म में विश्वास करता हूं..मैं अभी बहुत खुश हूं कि फैंस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और मैं इसकी प्रशंसा करता हूं. वास्तव में दर्शकों ने फिल्म में सबके प्रदर्शन को सराहा है..यह जबरदस्त है."

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए भी सलमान खान ने कहा, ''ये आंकड़ा ये कहता है कि दर्शकों को फिल्म बहुत पंसद आई है और हम उनके शुक्रगुजार हैं कि सबने फिल्म देखी. ये आंकड़े एक बार फिल्म देखने से नहीं आते हैं, ये फिल्म बार बार देखने से आते हैं. शुक्रिया आपका.''

आपको बता दें कि 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और आसिफ शेख जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं. फिल्म वर्ल्डवाइड लगभग 6 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई है. जिसमें विदेशों में इसे 1300 स्क्रीन्स मिले हैं.

यहां देखें सलमान-कैटरीना का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget