एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली पाकिस्तानी महिला आई सामने, अब लगाया ये आरोप

पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा को संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना राजदूत होने के बावजूद भारतीय सेना के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पाखंडी कहा था. इसे लेकर प्रियंका ने करारा जवाबा दिया था. अब उस महिला का रिएक्शन सामने आया है.

भारतीय सेना के पक्ष में बोलने पर पाकिस्तानी लड़की द्वारा आलोचना झेलने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लड़की को करारा जवाब दिया. पाकिस्तानी लड़की ने प्रियंका चोपड़ा को संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना राजदूत होने के बावजूद भारतीय सेना के पक्ष में ट्वीट करने के लिए पाखंडी कहा था. लड़की की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई जिसके बाद उसने ट्वीट कर कहा कि अभिनेत्री ने उसे ऐसे पेश किया जैसे कि वह 'खराब इनसान' है.

लॉस एंजेलिस में हुए कार्यक्रम में प्रियंका ने लड़की से कहा, "मेरे पाकिस्तान के कई सारे दोस्त हैं और मैं भारत से हूं. युद्ध ऐसी चीज नहीं है जिसके मैं पक्ष में हूं, लेकिन मैं देशभक्त हूं. मैं माफी मांगती हूं, अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हों, जो मुझे पसंद करते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी का अपना एक मध्य मार्ग होता है जिस पर हमें चलना होता है, जैसा कि शायद आप भी कर रही हैं. जिस तरह से आप अभी मेरे पास आई हैं, चिल्लाइए नहीं. हम सभी यहां प्यार के लिए हैं."

प्रियंका की टिप्पणी पाकिस्तानी लड़की के इस आरोप के बाद आई, जिसमें लड़की ने अभिनेत्री को पाखंडी बताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया था.

लड़की ने कहा था, "आप संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर हैं और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं..आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. एक पाकिस्तानी के रूप में मैंने और भी लाखों लोगों ने आपको आपके व्यापार में सहयोग किया है."

दरअसल यह लड़की प्रियंका के फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद किए गए एक ट्वीट के संदर्भ में बात कर रही थी, जिसमें प्रियंका ने भारतीय वायुसेना के पक्ष में ट्वीट करते हुए लिखा था, "जय हिंद."

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की काफी आलोचना हुई. इसके बाद लड़की ने सोशल मीडिया पर आयशा मलिक के रूप में अपनी पहचान उजागर करते हुए ट्वीट किया, "हेलो, मैं ही वह लड़की हूं जो प्रियंका चोपड़ा पर 'चिल्लाई' थी. उनके मुंह से यह सुनना बहुत कठिन था कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए. यह सलाह वह अपने प्रधानमंत्री को दें. भारत और पाकिस्तान दोनों खतरे में हैं. और, ऐसे समय में उन्होंने परमाणु युद्ध के समर्थन में ट्वीट कर दिया."

इसके बाद आयशा ने लिखा, "इससे मुझे उस दौर की याद आ जाती है जब मैं अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि ब्लैकआउट किया गया था और मैं कितना डरी हुई और असहाय थी. उनकी बातों ने ऐसा दिखाया जैसे कि मैं बुरी हूं. संयुक्त राष्ट्र की राजदूत होने के नाते यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है. सॉरी, नहीं पता था कि मानवीय संकट के बारे में बात करना 'भड़ास' निकालना होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू एक डरपोक कॉम है' डायलॉग पर 'धुरंधर 2' एक्टर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं'
'हिंदू एक डरपोक कॉम है' डायलॉग पर 'धुरंधर 2' एक्टर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं'
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'
'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget