एक्सप्लोरर

'मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई', फैन ने किया ऐसा सवाल, गुस्साई प्रीति जिंटा ने दिया करारा जवाब

Preity Zinta Slams Fan: प्रीति जिंटा के PZchat सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसपर एक्ट्रेस भड़क गईं. प्रीति ने फैन को सलाह दी है कि वो इस तरह के सवाल ना करें.

Preity Zinta Slams Fan: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की ओनर भी हैं. आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें अक्सर स्टेडियम में देखा गया. वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर PZchat चलाती हैं. इसी सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसपर एक्ट्रेस भड़क गईं. प्रीति जिंटा ने फैन को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

PZchat सेशन के दौरान एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा- 'मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई इसलिए आपकी टीम में अच्छा नहीं खेलता था?' फैन के इस सवाल पर एक्ट्रेस भड़क गईं. उन्होंने जवाब में लिखा- 'क्या आप ये सवाल सभी टीमों के पुरुष टीम मालिकों से पूछेंगे, या ये भेदभाव सिर्फ महिलाओं के लिए है? मुझे कभी नहीं पता था कि महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट सेटअप में जिंदा रहना कितना मुश्किल है, जब तक कि मैं क्रिकेट में नहीं आ गई.'

'मुझे वो इज्जत दें जिसकी मैं हकदार हूं'
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा- 'मुझे यकीन है कि आपने यह सवाल मज़ाक में पूछा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप वाकई में अपने सवाल को देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप सच में समझते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो ये अच्छा नहीं है! मुझे लगता है कि मैंने पिछले 18 सालों से बहुत मेहनत करके अपनी पहचान बनाई है, इसलिए प्लीज मुझे वो इज्जत दें जिसकी मैं हकदार हूं और लिंग भेदभाव बंद करें. थैंक्यू.'

फैंस ने किया प्रीति को सपोर्ट
प्रीति जिंटा ने जिस तरह फैन को जवाब दिया, दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'प्रीति मैम इस रिस्पॉन्स के लिए आपको सलाम. आपने पंजाब किंग्स के साथ बहुत बढ़िया काम किया है और कम से कम कोई तो आपको वो इज्जत दे सकता है जिसकी आप हकदार हैं. लोग इस तरह की बेकार कमेंट करना जारी रखते हैं, ये हम सभी के लिए शर्म की बात है. मजबूत रहें और आगे बढ़ते रहें मैम.' दूसरे शख्स ने कमेंट किया- 'मैम ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें, वे अपनी जिंगी में कुछ नहीं कर सकते.'


मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई', फैन ने किया ऐसा सवाल, गुस्साई प्रीति जिंटा ने दिया करारा जवाब

वर्कफ्रंट पर प्रीति जिंटा अब 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में दिखाई देंगे. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget