एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: कमाई में भारी गिरावट के बावजूद 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ ‘साहो’ का हिंदी वर्ज़न, जानें आंकड़े

SAAHO BOX OFFICE: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'साहो' करीब 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी है. इसका निर्देशन सुजीत ने किया है और इसमें श्रद्धा-प्रभास के अलावा चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार हैं.

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई प्रभास और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘साहो’ ने दुनियाभर में कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए. फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर बेहतरीन कारोबार किया. हालांकि सोमवार से इस फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रविवार को फिल्म ने 29 करोड़ रुपए से ज्यादा का  कारोबार किया था. लेकिन सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई में कमी दर्ज की गई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘साहो’ ने मंगलवार को 9.10 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले सोमवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी. रविवार के 29.48 करोड़ के कलेक्शन से सोमवार को सीधे 14.10 करोड़ रुपए की कमाई पर इसके आंकड़े आ रुके थे. अब ये गिरावट मंगलवार को भी देखी गई है.

गौरतलब है कि फिल्म के हिंदी वर्ज़न को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24.40 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी. दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 25.20 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. फिल्ममेकर्स के लिए खुशी की बात ये है कि अब तक पांच दिनों में फिल्म ने 102.38 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

ये सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई के आंकड़े हैं. ये फिल्म हिंदी सहित चार भाषाओं में रिलीज हुई है. चारों भाषाओं की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपेनिंग डे पर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ (ग्रॉस) क्लब में एंट्री कर ली थी. दूसरे दिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और तीसरे दिन (ग्रॉस) 295 करोड़ की कमाई कर ली थी. चौथे दिन इसकी कमाई का आंकड़ा 330 करोड़ (ग्रॉस) तक पहुंच गया था और अब फिल्म ने पांचवें दिन 350 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है.

'साहो' करीब 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी है. फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसमें श्रद्धा-प्रभास के अलावा चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार हैं.

देखें, 'साहो' का पब्लिक रिएक्शन कैसा रहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना
'मैं छोटी-बड़ी खुशियां बांटना चाहता हूं...' करण जौहर को चाहिए लाइफ पार्टनर, शादी पर कही ये बात
क्या 54 की उम्र में शादी करेंगे करण जौहर? बताई दिल की ख्वाहिश
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget