एक्सप्लोरर

दिवंगत सिंगर केके को याद कर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- 'उनकी कमी महसूस होती है'

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने मशहूर गायक केके को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से दिल को बहुत दुख हुआ था. आज भी उनकी प्यारी आवाज़ की कमी महसूस होती है.

Pankaj Tripathi Remembers Late Singer KK: बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में दिवगंत मशहूर सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके को याद किया. केके ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइफ इन ए…मेट्रो' के लिए 'अलविदा' और 'ओ मेरी जान' जैसे खूबसूरत गाने गाए थे.

पंकज त्रिपाठी ने सिंगर केके को किया याद
'लाइफ इन ए…मेट्रो' फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैंने इरफान सर के कुछ हिस्से देखे हैं. उनके गाने और एक-दो सीन देखे हैं. पूरी फिल्म मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन इसके गाने बहुत अच्छे हैं."म्यूजिक के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, "गाने बहुत अच्छे थे, शानदार थे. मैंने सभी गाने देखे और सुने हैं."

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें केके और उनकी आवाज की याद आती है, तो पंकज त्रिपाठी ने कहा, "उन्हें कौन याद नहीं करेगा? वह एक महान कलाकार और गायक थे. उनकी आवाज और मौजूदगी हम सबको याद आती है. जब कोई अपना कलाकार हमसे दूर चला जाता है तो उसकी कमी महसूस होती है. मुझे भी उनकी याद आती है."

कैसे हुई थी केके की मौत
31 मई 2022 को केके ने कोलकाता के नाजरुल मंच में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म किया था. कॉन्सर्ट से होटल लौटते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

डायरेक्टर अनुराग बसु को लेकर क्या बोले पंकज त्रिपाठी
इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने आईएएनएस से खास बातचीत में अनुराग बसु को अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताते हुए उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की थी.अनुराग बसु और फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा, "वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं. मैं कई सालों से उनके साथ काम करना चाहता था. अगर वह मुझे अपनी फिल्मों में लेते हैं, तो मैं उनके साथ और भी फिल्में करना चाहूंगा. वह मेरे पसंदीदा डायरेक्टर हैं. उनके सेट पर हम आराम से जाते हैं. हमें न तो ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है और न ही कोई प्लानिंग होती है."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपने तरीके से काम करना अच्छा लगता है, इसलिए मैं ज्यादा तैयारी नहीं करता. किरदार और कहानी का आकार पहले से तय होता है, लेकिन सीन को कैसे करना है, यह हम वहीं सेट पर तय करते हैं."

कब रिलीज होगी 'मेट्रो…इन दिनों'
'मेट्रो…इन दिनों' साल 2007 में आई मशहूर फिल्म 'लाइफ इन ए… मेट्रो' का सीक्वल है. फिल्म के गाने प्रीतम ने बनाए हैं. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-जमीन पर लेटे दिखे संजय कपूर, करिश्मा कपूर के Ex पति का आखिरी Video देख कांप उठेगा कलेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1553% प्रॉफिट के साथ इस साउथ मूवी ने 'धुरंधर 2' को पछाड़ा, लो-बजट में बनी ये 5 भी निकलीं आगे
'धुरंधर 2' को पछाड़ सबसे प्रॉफिटेबल बनी साउथ की ये फिल्म, लो-बजट में बनी ये 5 मूवीज भी निकलीं आगे
Box Office: 8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget