एक्सप्लोरर

पद्मावत विवाद की वजह से जयपुर लिट फेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे प्रसून जोशी, करणी सेना ने दी थी धमकी

आज बयान जारी कर प्रसून जोशी ने कहा- मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण साहित्य प्रेमियों, आयोजकों और वहाँ आए अन्य लेखकों को कोई भी असुविधा हो.

जयपुर: 'पद्मावत' फिल्म को लेकर चल रहे विरोध के बीच सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा है कि वो जयपुर में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे. उन्होंने बयान जारी कर आज ये जानकारी दी है. साथ ही ये भी  कहा है कि फिल्म पद्मावत को भावनाओं का सम्मान करते हुए ही प्रमाणित किया गया है. बता दें कि पद्मावती की वजह से प्रसून जोशी को करणी सेना ने धमकी दी है. कुछ दिनों पहले करणी सेना ने धमकी दी कि अगर वह जयपुर आए तो 'बुरी तरह पीटे' जाएंगे. करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि फिल्म को रिलीज करने वालों और फिल्म के समर्थन में कुछ भी बोलने वालों को जयपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. यहां पढ़ें विस्तार से 'God, Sex And Truth' हुई ऑनलाइन रिलीज, RGV ने दी फिल्म देखने से पहले हेडफोन पहनने की हिदायत इसके बाद आज जोशी ने खुद बयान जारी कर कहा कि वो इस फेस्ट में हिस्सा नहीं लेगें. साथ ही उन्होंने वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक फ़िल्म पद्मावत से जुड़े विवादों की बात है मैं एक बार फिर यह कहना चाहता हूँ कि फ़िल्म पद्मावत को, नियमों के अंतर्गत, सुझावों को जहाँ तक सम्भव हो सम्मिलित करते हुए, सकारात्मक सोच के साथ, भावनाओं का सम्मान करते हुए ही प्रमाणित किया गया है. पूरी निष्ठा से एक संतुलित और संवेदनशील निर्णय का प्रयास है.’’ पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: ‘पद्मावत’ ने पहले दिन की धमाकेदार कमाई, बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड जोशी ने कहा, ‘‘अब थोड़ा विश्वास भी रखना होगा. विश्वास एक दूसरे पर भी और हमारी स्वयं की बनायी प्रक्रियाओं और संस्थाओं पर भी. विवादों की जगह विचार विमर्श को लेनी होगी, ताकि भविष्य में हमें इस सीमा तक जाने की आवश्यकता न पड़े.” उन्होंने कहा “मैं इस बार जेएलएफ में भाग नहीं ले पा रहा हूँ . साहित्य और कविता के प्रेमियों के साथ इस वर्ष जेएलएफ में चर्चा और विचार विमर्श न कर पाने का दुःख मुझे रहेगा, पर मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण साहित्य प्रेमियों, आयोजकों और वहाँ आए अन्य लेखकों को कोई भी असुविधा हो और आयोजन अपनी मूल भावना से भटक जाए.’’ (पीटीआई इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
'कुछ एक्ट्रेसेस पैप्स को पैसे देकर पीछे से तस्वीरें खिंचवाती हैं...' सलमान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने फिर लगाई पैप्स को फटकार, बोले- 'अब बड़ा एक्शन लूंगा'
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' निकली आगे, 'द वन' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
शनिवार को गरजी 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' निकली आगे, 'द वन' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget