एक्सप्लोरर

Oscars 2025; ऑस्कर जीतने से चूकी प्रियंका चोपड़ा की 'अनुजा', जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म

Anuja: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई थी. हालांकि ये फिल्म 'आई एम नॉट ए रोबोट' से हार गई है जो कि एक डच फिल्म है.

Anuja: शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' को 'आई एम नॉट ए रोबोट', 'द लास्ट रेंजर' और 'द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट' के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था. हालांकि ये फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकाम रही और बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 'आई एम नॉट ए रोबोट' को ऑस्कर मिला. 

क्या है 'अनुजा' की कहानी? 
एडम जे ग्रेव्स के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अनुजा' नई दिल्ली में बनी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' नाम की एक 9 साल की लड़की की कहानी बताती है. फिल्म में सजदा पठान ने 'अनुजा' का किरदार निभाया है, वहीं अनन्या शानबाग ने उनकी बहन का रोल अदा किया है. 'अनुजा' दिल्ली में अपनी बहन पलक के साथ एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती है और एक मुश्किल समय आने पर अपने परिवारी की जिम्मेदारी उठाती है.

कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म? (Anuja Streaming On OTT)
'अनुजा' ने इससे पहले होलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और मोंटक्लेयर फिल्म फेस्टिवल में खूब वाहवाही बटोरी थी. प्रियंका चोपड़ा और अनीता भाटिया 'अनुजा' के एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं. फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है जो दो बार ऑस्कर विनर रह चुके हैं. इसके अलावा सुचित्रा मट्टई और मिंडी कलिंग फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं. 'अनुजा' 17 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी और ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं. 

'आई एम नॉट ए रोबोट' के बारे में
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने वाली 'आई एम नॉट ए रोबोट' को विक्टोरिया वार्मरडैम ने लिखा और डायरेक्ट किया है, ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. 'आई एम नॉट ए रोबोट' की कहानी की बात करें तो मैक्स जिसे लगता है कि वो एक रोबोट हो सकता है, तभी वो ऑनलाइन कैप्चा टेस्ट में नाकाम हो जाता है और इसके बाद उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Oscars 2025: 'अनोरा' बनी पिक्चर ऑफ द ईयर, ऑस्कर में इन 4 कैटेगिरीज में भी जीते अवॉर्ड

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget