एक्सप्लोरर

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 'मेट्रो इन दिनों' का बढ़ा बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन किया दमदार कलेक्शन

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 'मेट्रो इन दिनों' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. दो दिन के कलेक्शन के साथ आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ने 10 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' आखिरकार पर्दे पर आ गई है. 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को इंप्रेस कर रही है. पहले दिन एवरेज कलेक्शन के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दो दिन में ही 'मेट्रो इन दिनों' ने भारत में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

'मेट्रो इन दिनों' के साथ-साथ इस समय कई और फिल्में पर्दे पर हैं. 'सितारे जमीन पर', 'काजोल की मां', अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' और धनुष की 'कुबेरा' के अलावा हॉलीवुड फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड रीबर्थ भी सिनेमाघरों में लगी है. इसके बावजूद 'मेट्रो इन दिनों' ने अच्छा कलेक्शन किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


'मेट्रो इन दिनों' के दो दिन का कलेक्शन
'मेट्रो इन दिनों' के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपए से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला जिसके बाद फिल्म ने शनिवार को 6.36 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इस हिसाब से 'मेट्रो इन दिनों' के दो दिन का कुल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपए हो गया है.

'मेट्रो इन दिनों' का बजट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'मेट्रो इन दिनों' का बजट 100 करोड़ रुपए है. इसमें 85 करोड़ रुपए प्रोडक्शन और 15 करोड़ रुपए फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च किए गए हैं. किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर बजट से दोगुना कमाई करनी पड़ती है. यानी 'मेट्रो इन दिनों' 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने के बाद ही हिट हो सकेगी.

'मेट्रो इन दिनों' की स्टार कास्ट
'मेट्रो इन दिनों' साल 2007 की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल है. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा है जो प्यार और हार्टब्रेक पर बेस्ड है. फिल्म में चार कपल्स की कहानी दिखाई गई है जिनमें आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान, फातिमा सना शेख-अली फजल, नीना गुप्ता-अनुपम खेर और कोंकणा सेन शर्मा- पंकज त्रिपाठी शामिल हैं.

 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget