एक्सप्लोरर

'जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ, वो मेरे साथ हो रहा...'- KRK ने जेल से आने के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे

KRK on Sushant Singh Rajput: जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद से KRK काफी बदल गए हैं. इस बारे में पूछे जा रहे सवालों के जवाब में उन्‍होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

KRK Loosing Memory: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) को उनकी बेबाक राय के लिए जाना जाता है. मगर पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया पर ज्‍यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में लोग परेशान हैं कि आखिर वह इतने खामोश क्‍यों हो गए. एक दिन में जहां वह 10-20 ट्वीट्स कर डालते थे. अब वह बमुश्किल दो-चार दिनों में एक-दो ट्वीट्स ही कर रहे हैं. उनके वीडियोज भी आने काफी कम हो गए हैं.

अब इस तरह के सवालों पर चुप्‍पी तोड़ते हुए KRK ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्‍होंने लोगों को अपनी याददाश्त जाने के बारे में बताते हुए कहा है कि जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ किया गया था, वैसा ही उनके साथ भी हो रहा है.

केआरके खो रहे अपनी याददाश्त

KRK ने एक ट्वीट में लिखा, ''मैंने जेल में अपनी 20 प्रतिशत मेमोरी खो दी, जहां मैं 10 दिनों तक बिना खाए रहा. मेरे डॉक्‍टर्स के अनुसार, ये वापस नहीं आ सकती, बल्कि भविष्‍य में यह और जा सकती है. अगर मैं मर गया तो जनता को जरूर याद रखना होगा कि पहले उन्‍होंने ऐसा सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया और अब मेरे साथ कर रहे हैं.''
जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ, वो मेरे साथ हो रहा...'- KRK ने जेल से आने के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे

इसलिए बंद कर दिए रिव्‍यूज करने 

केआरके (KRK) ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, ''बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं अब और वीडियोज क्‍यों नहीं बना रहा हूं, क्‍योंकि मुझे बहुत सी चीजें याद नहीं रहती हैं. मुझे मुश्किल से मेरी अगली लाइन ही याद रह पाती है, जब मैं रिकॉर्डिंग कर रहा होता हूं. मतलब कि कुछ बॉलीवुड के लोग मुझे रोकने में सफल हो गए. यही मुख्‍य वजह है कि मैंने रिव्‍यूज करने बंद कर दिए हैं.''


जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ, वो मेरे साथ हो रहा...'- KRK ने जेल से आने के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे

जानिए क्‍यों जाना पड़ा था जेल 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले केआरके को कुछ विवादित ट्वीट और एक छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. उनकी फिटनेस ट्रेनर ने उन पर गंभीर आरोप लगाया था. वहीं ऋषि कपूर, इरफान खान जैसे सितारों पर विवादित ट्वीट कर भी वह बुरे फंसे. फिलहाल दोनों ही केस में उन्‍हें जमानत मिल गई है.

सुशांत का नाम लेने से लोग नाराज 

रही बात केआरके (KRK) के मेमोरी लॉस होने की तो इस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोग सेहत पर ध्‍यान देने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ लोगों को लगता है कि वह खबरों में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जिक्र करने को लेकर भी लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- 

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद खान की एंट्री पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- ऐसे शख्‍स को तो...

Gandhi Jayanti 2022: बापू के जीवन को करीब से महसूस करने के लिए देख सकते हैं ये फिल्‍में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget