एक्सप्लोरर

'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, वहां से उन्होंने शिगूफा छोड़ा. उन्होंने कुछ कोशिश की, कुछ वार किए लेकिन वह तीर मुझ तक नहीं पहुंच पा रहा.

उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहपुर सीकर के जैगारा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी स्वाभिमान जनसभा पहुंचे. इस दौरान रालोद चीफ जयंत चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए चवन्नी वाले विवाद पर भी बयान दिया.

स्वाभिमान जनसभा में पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा एक बात कहना चाहता हूं बात कीमत की थी. जो लोग मुझे एक चवन्नी भी नहीं मान रहे, कह रहे हैं कि चवन्नी हूं. मैं उनको बताना चाहता हूं, मैं तो चवन्नी भी नहीं. ब्रज रज के एक चुटकी लायक भी मैं अपने आप को नहीं मानता हूं. ब्रज रज की अहमियत आप लोग जानते हैं. 

मेरी लज्जा की रक्षा भी आप कर सकते हो- जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कहा कि जिस ब्रज की रज के लिए कहा था कि ब्रज की रज में मिले यह रज...रज में यमुना नीर धन्य भाग वो जीव के जो जामे तजे शरीर. तो ब्रज की रज वो रज है यहां देश दुनिया से आदमी आता है और एक चुटकी लेके अपने माथे पे लगा के प्रसन्न होकर घर लौट जाता है मैं तो उस माटी के बराबर नहीं हूं, और माटी के लाल मेरे सामने खड़े हैं. रालोद नेता ने कहा कि मैं जानता हूं कि मेरी लज्जा की रक्षा भी आप कर सकते हो. 

रिश्तों को निभाना नहीं सीखोगे तो कौन खड़ा होगा साथ?- जयंत चौधरी

रालोद नेता ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, वहां से उन्होंने शिगूफा छोड़ा. उन्होंने कुछ कोशिश की, कुछ वार किए लेकिन वह तीर मुझ तक नहीं पहुंच पा रहा. वह तीर ठीक नहीं बैठा, अब उन्हें लगता है कि यह बात कही क्यों गई? शायद मुझे नहीं कहना चाहिए था. रिश्तों को निभाना नहीं सीखोगे तो कौन खड़ा होगा साथ? आज मुझे आप मेरी कीमत बताना चाहते हो, कीमत तो मैं बता देता हूं. दो चार साल पुरानी है, जब लोकदल के हमारे विधायक कम ही हैं, उत्तर प्रदेश विधानसभा में लेकिन जितने हैं जब वह साथ थे तो तीन राज्यसभा जीतते थे और अबकी बार एक भेज पा रहे हो.

अखिलेश एथेनॉल का विरोध करते हैं- जयंत चौधरी

इस दौरान किसानों को लेकर जयंत चौधरी ने कि खेती किसानी के संबंध में मैं यह कहूंगा कि जहां एक तरफ पश्चिमी यूपी में गन्ने की व्यवस्थित फसल है और जिस पर अभी मैंने कटाक्ष की. क्योंकि अखिलेश एथेनॉल का विरोध करते हैं जो एथेनॉल गन्ने से बनेगा, आपके मक्का से बनेगा या आपकी धान से बनेगा, उसका विरोध करके तो आप सीधा किसानों का ही विरोध कर रहे हो. कोई फायदा नहीं पहुंचा रहे किसानों को. जहां एक तरफ गन्ने की बड़ी फसल है और वहां व्यवस्थित खरीद के लिए उद्योग है। इस पूरी बेल्ट में आप देखेंगे तो यहां मक्का हो सकता है, यहां सरसों हो सकती है. यहां आलू हो सकता है, यहां धान आपका बढ़िया हो रहा है. 

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget