एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद खान की एंट्री पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- ऐसे शख्‍स को तो...

Sajid Khan In Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' का आगाज हो चुका है. सलमान खान के शो में शामिल होने वाले कंटेस्‍टेंट्स में साजिद खान भी शामिल हैं, जिन्‍हें देखकर लोग अभी से भड़क उठे हैं.

Sajid Khan MeToo Allegations: सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर 'बिग बॉस' के साथ टीवी पर हाजिर हो चुके हैं. शनिवार रात आयोजित ग्रैंड प्रीमियर में सभी 16 कंटेस्‍टेंट्स का परिचय कराया गया. इनमें से ज्‍यादातर नामों की पहले से चर्चा हो रही थी, मगर आखिर में शो में जिस शख्‍स ने स्‍पेशल एंट्री मारी, वो बेहद चौंकाने वाला था. वो शख्‍स साजिद खान (Sajid Khan) थे, जो पिछले चार सालों से लाइमलाइट से दूर रहे. अचानक बिग बॉस में उन्‍हें देखकर सभी हैरान रह गए.

साजिद ने काम नहीं मिलने का रोया दुखड़ा 

शो में एंट्री के मौके पर साजिद ने सलमान के साथ कई चीजों के बारे में बातें की. उन्‍होंने अपनी हमशक्‍ल और हिम्‍मतवाला जैसी असफल फिल्‍मों का मजाक उड़ाया. साथ ही यह भी बताया कि उन्‍हें किस तरह 'हाउसफुल' जैसी हिट फ्रेंचाइजी से बाहर निकाल दिया. मगर इन सबके बीच साजिद पर लगे कई गंभीर सेक्‍सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर किसी ने भी कोई चर्चा नहीं की.

साजिद ने सलमान से कहा, ''मेरे पास ज्‍यादा काम नहीं है. मैं पिछले चार सालों से घर बैठा रहा हूं. इसलिए कलर्स टीम ने जब मुझे कॉल किया तो मैंने फैसला किया कि मुझे यहां आना चाहिए और हो सकता है कि मैं अपने आप से कुछ सीख सकूं.'' इस पर सलमान ने उन्‍हें उन टॉप एक्‍टर्स की याद दिलाई, जिनके साथ उन्‍होंने काम किया था. साजिद ने कहा, ''कहा जाता है कि असफलता लोगों को बर्बाद कर देती है, मगर मेरे मामले में मेरी सफलता ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा.'' साजिद ने यह भी जिक्र किया कि वह बैक टू बैक तीन फिल्‍में हिट होने के बाद थोड़े एरोगेंट हो गए थे, शायद इसलिए उन्‍हें ऊपर वाले ने सबक सिखाया.


Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में साजिद खान की एंट्री पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- ऐसे शख्‍स को तो...

यौन उत्‍पीड़न के आरोपों का नहीं किया जिक्र

इस पूरी बातचीत के दौरान ना ही सलमान और ना ही खुद साजिद ने अपने ऊपर लगे 'मी टू' आरोपों का कोई जिक्र किया. उन पर सेक्‍सुअल हैरेसमेंट के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. उनको लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. तभी तो उनके सफल करियर पर अचानक ब्रेक लग गया. साजिद पर सलोनी चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना करीमी जैसे कई एक्‍ट्रेस ने यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाए थे. कभी वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं. साल 2018 में मीटू आंदोलन के दौरान साजिद इस तरह के विवादों में घिरे थे. उसके बाद से वह गायब ही हो गए.

लोगों ने दिलाई 'मीटू' आंदोलन की याद 

अब भले ही 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के स्‍टेज पर साजिद (Sajid Khan) ने अपनी कंट्रोवर्सी के बारे में बात नहीं की, मगर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्‍हें मीटू आंदोलन की याद दिला दी. वे 'बिग बॉस 16' में साजिद को शामिल करने के लिए भी कलर्स को कोस रहे हैं. यहां तक कह रहे हैं कि साजिद जैसे शख्‍स को तो जेल में होना चाहिए. यह फैसला शर्मनाक है. खैर, अब जो भी हो, शो में साजिद की तो एंट्री हो चुकी है. अब देखते हैं कि बिग बॉस के घर में अपने खिलाफ आरोपों पर दुनिया के सामने क्‍या तथ्‍य पेश करते हैं या यूं ही चुप्‍पी साधे रहते हैं.

यह भी पढ़ें:- 

Gandhi Jayanti 2022: बापू के जीवन को करीब से महसूस करने के लिए देख सकते हैं ये फिल्‍में

Entertainment News Live: 'विक्रम वेधा' ने दूसरे दिन किया इतना बिजनेस, नार्थ-साउथ डिबेट पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget