एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में धमाका कर दिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म अजय देवगन के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने महज 10 दिनों में दुनियाभर में 450 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी.

सैकनिल्क के मुताबिक, इसी के साथ ये फिल्म इस साल की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 109 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दसवें दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया.

'दृश्यम 3' ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 479.80 करोड़ की कमाई के साथ सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ दिया. 'बॉर्डर 2' ने लाइफटाइम 450.19 करोड़ की कमाई की. वहीं 'हनुमान अंश' भी 'दृश्यम 3' से पीछे रह गई है. 'दृश्यम 3' सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से पीछे है. 'धुरंधर 2' ने 1813 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

'दृश्यम 3'  ने ओपनिंग वीकेंड पर इंडिया में नेट 176.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ फिल्म सातवीं हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में वॉर और टाइगर 3 को पछाड़ दिया.

बता दें कि फिल्म ने 62 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ कमाए और सातवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़, नौवें दिन 26.50 करोड़ कमाए.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में दिखे. इसके अलावा फिल्म में तबु, श्रेया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधवन, कमलेश सावंत जैसे स्टार्स दिखे. वहीं सौरभ शुक्ला कैमियो रोल में दिखें.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget