एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection Day 14: ‘खेल खेल में’ का संघर्ष जारी, 'वेदा' का पैकअप होना तय, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection: अक्षय और जॉन की लेटेस्ट रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरे हाल में हैं. दोनों ही फिल्में पटरी से उतर चुकी हैं और चंद लाख के लिए भी खूब पसीना बहा रही हैं.

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection Day 14: श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ ने जहां अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ का पूरा खेल बिगाड़ कर रख दिया है तो वहीं जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ को भी चारों खाने चित्त कर दिया है. 15 अगस्त के मौके पर एक साथ रिलीज हुई इन तीनों फिल्मों में ‘स्त्री 2’ हर दिन करोड़ों में नोट छाप रही है वहीं ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ के लिए चंद लाख रुपये कमाना भी पहाड़ जैसा हो गया है. हालांकि ‘खेल खेल में’ तो पूरी जद्दोजहद लगाकर मुट्ठीभर कमाई कर भी रही है लेकिन ‘वेदा’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह चौपट हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों ने रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 14वें दिन कितनी की कमाई?
 अक्षय कुमार ने काफी उम्मीदें लगाई थीं कि उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी. दरअसल एक्टर की इस साल रिलीज हुई पिछली दो फिल्में ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. लेकिन ‘खेल खेल में’ ने भी एक्टर की टेंशन को बढ़ाया ही है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने को हैं लेकिन 100 करोड़ के बजट में बनी ‘खेल खेल में’ 30 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

मुदस्सर अजीज निर्देशित इस फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘खेल खेल में’ ने 19.35 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 70 लाख, दूसरे शनिवार 1.35 करोड़, दूसरे रविवार 1.75 करोड़, दूसरे मंडे 85 लाख, दूसरे मंगलवार 80 लाख का कारोबार किया हैं. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 14वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 14 वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 65 लाख का बिजनेस किया है.
  • इसी के साथ ‘खेल खेल में’ का 14 दिनों का कुल कलेक्शन अब 25.24 करोड़ रुपये हो गया है.

‘वेदा’ ने रिलीज के 14वें दिन कितना किया कारोबार?
‘स्त्री 2’ की आंधी के आगे ‘वेदा’ तो पूरी तरह उड़ चुकी है. इस फिल्म की ओपनिंग तो अच्छी हुई थी लेकिन फिर जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की इस एक्शन पैक्ड फिल्म की कमाई पर ऐसा ग्रहण लगा कि ये पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई. ये फिल्म अब पटरी से उतर चुकी है और इसके लिए चंद लाख कमाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है. ‘वेदा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है.

इन सबके बीच कमाई की बात करें तो ‘वेदा’ ने पहले हफ्ते में 17.6 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे शुक्रवार ‘वेदा’ का कलेक्शन 30 लाख, दूसरे शनिवार 55 लाख, दूसरे रविवार 80 लाख, दूसरे सोमवार 45 लाख और दूसरे मंगलवार को 29 लाख का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदा’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 23 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘वेदा’ का 14 दिनों का कुल कलेक्शन अब 20.22 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो, कहा- 'अधूरी थी जरा सी मैं पूरी हो रही हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली मुमताज का बड़ा बयान
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', मुमताज ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget