एक्सप्लोरर

Kesari 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की 'जाट' पर बार-बार भारी पड़ रही अक्षय कुमार की 'केसरी 2', आज हो गया साबित!

Kesari 2 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की केसरी 2 शुरुआत में तो जाट के सामने कमजोर साबित हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेहतरीन कलेक्शन नई तस्वीर पेश कर रहा है.

Kesari 2 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को बॉक्स ऑफिस पर आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं. तरण आदर्श के एक पोस्ट के मुताबिक शुरुआत में सिर्फ 1000 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था. इसके बावजूद क्रिटिक्स के बढ़िया रिव्यूज और ऑडियंस के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर पाने में सफल रही.

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने न सिर्फ बढ़िया ओपनिंग ली बल्कि आने वाले दिनों में कमाई में स्पीड भी बरकरार रखी. इस वजह से अक्षय कुमार जहां शुरुआती कमाई में सनी देओल की जाट के सामने कमजोर साबित हो रहे थे, वहीं अब वो भारी पड़ते दिख रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 10 दिनों में अभी तक कितनी कमाई कर ली है. साथ ही, ये भी जानेंगे कि जाट पर केसरी 2 किस तरह से भारी पड़ती नजर आ रही है.

केसरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

केसरी 2 ने 10 दिनों में कितनी कमाई की है उससे जुड़ा अलग-अलग दिनों का डेटा नीचे आप टेबल पर देख सकते हैं. बता दें कि टेबल में 9 दिनों का डेटा (57.79 करोड़ रुपये) ऑफिशियल है और 10वें दिन का सैक्निल्क के मुताबिक है और 10:15 बजे तक का है. आज का डेटा फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है.

दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
Kesari 2 Box Office Collection Day 1 7.84
Kesari 2 Box Office Collection Day 2 10.08
Kesari 2 Box Office Collection Day 3 11.70
Kesari 2 Box Office Collection Day 4 4.50
Kesari 2 Box Office Collection Day 5 5.04
Kesari 2 Box Office Collection Day 6 3.78
Kesari 2 Box Office Collection Day 7 3.60
Kesari 2 Box Office Collection Day 8 4.05
Kesari 2 Box Office Collection Day 9 7.20
Kesari 2 Box Office Collection Day 10 8.15
Kesari 2 Total Box Office Collection 65.94

जाट पर ऐसे भारी पड़ रही केसरी 2

जहां जाट छावा, सिकंदर, स्काई फोर्स के बाद साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी. वहीं जाट के 9.62 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन के मुकाबले केसरी 2 को सिर्फ 7.84 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली. पहले संडे भी जाट ने 14 करोड़ रुपये कमाए और केसरी 2 को सिर्फ 11.70 करोड़ का बिजनेस मिला. इसके बावजूद बाद के दिनों में केसरी 2 को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से जाट से ज्यादा दर्शक मिलने लगे.

उदाहरण के लिए जाट ने दूसरे शनिवार को 3.90 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं केसरी 2 की कमाई दूसरे शनिवार 7.20 करोड़ रुपये रही यानी दोगुना. दूसरे रविवार जाट की कमाई सिर्फ 5.09 करोड़ रही और केसरी 2 ने दूसरे रविवार कमाई में बढ़त हासिल कर ली है. फिल्म आज की कमाई में जाट के दूसरे रविवार की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. यानी फिल्म भले ही शुरुआत में जाट से कमजोर रही हो, लेकिन अब जाट पर भारी पड़ती दिख रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

केसरी 2 के बारे में

करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी केसरी 2 में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है. फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए अभी कुछ दिन बॉक्स ऑफिस पर और टिकना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget