एक्सप्लोरर

सोनू सूद के ‘मणिकर्णिका’ छोड़ने पर कंगना बोलीं- वह महिला निर्देशक के नीचे काम नहीं करना चाहते

सोनू ने फिल्म निर्माता से 'सिम्बा' की अपनी शूटिंग पूरी कर लेने के बाद 'मणिकर्णिका' के हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया.

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत की ऐतिहासिक फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में अहम किरदार निभा रहे सोनू सूद ने फिल्म छोड़ दी है. उनके अचानक फिल्म से अलग होने के बाद जहां एक तरफ कंगना ने उनपर कई बड़े इल्ज़ाम लगाते हुए हमला बोला है, वहीं सोनू की तरफ से भी एक बयान जारी कर इस विवाद पर रोशनी डालने की कोशिश की गई है.

कंगना ने सोनू पर लगाए इल्ज़ाम

इस मुद्दे पर पिंकविला ने जब कंगना से बात की तो उन्होंने कहा, “सोनू और मैं पिछले साल आखिरी बार क्रिश (निर्देशक) के साथ शूट करने के बाद से मिले तक नहीं हैं. वह ‘सिंबा’ की शूटिंग में बिज़ी हैं. उन्होंने हमें दूसरे कलाकारों के साथ संयोजन बिठाने के लिए संभावित तारीखें भी नहीं दी. निर्माता ने उन्हें फिल्म दिखाई और लेखकों ने उनके सामने गड़बड़ियों का ज़िक्र किया. उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया.”

कंगना ने आगे कहा, “उन्होंने ज़ोरदार तरीके से एक महिला निर्देशक के अंदर काम करन से इनकार कर दिया. ये काफी मज़ेदार है क्योंकि सोनू मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, मैनें तो उनकी गुज़ारिश पर उनकी एक फिल्म का म्यूज़िक भी लॉन्च किया था जिसे वो प्रोड्यूस कर रहे थे. भले ही टीम ने मुझसे कहा कि उन्हें मुझपर पूरा विश्वास है, लेकिन ऐसा लगता है कि सोनू के पास न ही तारीख थी न ही विश्वास.”

सोनू सूद ने फिल्म छोड़ने पर दी सफाई

इसके बाद सोनू सूद ने अपने प्रवक्ता के ज़रिए एक बयान जारी किया और फिल्म छोड़ने के पीछे अपना पक्ष रखा है. उनके प्रवक्ता के मुताबिक सोनू अभी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और उनसे कंगना ने 'मणिकर्णिका' के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग करने के लिए कहा था. उनके प्रवक्ता ने बताया,  "सोनू फिलहाल रणवीर सिंह स्टारर 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ाई हुई है, जबकि 'मणिकर्णिका' के लिए उन्हें क्लीन शेव होने के लिए कहा गया."

सोनू ने फिल्म निर्माता से 'सिम्बा' की अपनी शूटिंग पूरी कर लेने के बाद 'मणिकर्णिका' के हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया. निर्देशक के फिल्म छोड़ने की भी है चर्चा

आपको बता दें कि हाल में फिल्म 'मणिकर्णिका' के क्लैप बोर्ड की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें निर्देशक की जगह पर कंगना रनौत का नाम लिखा हुआ था. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म के निर्देशक क्रिश जगलारमुडी ने 'मणिकर्णिका' से अपना नाता तोड़ लिया है. हालांकि इस खबर की क्या हकीकत है इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ भी कह पाना फिलहाल मुश्किल है.

सोनू सूद के ‘मणिकर्णिका’ छोड़ने पर कंगना बोलीं- वह महिला निर्देशक के नीचे काम नहीं करना चाहते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
Dhurandhar 2 Closing Collection: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, अपने नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, अपने नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धुरंधर 2' में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा
'धुरंधर 2' में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा
अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!
अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान वॉर के 103 दिन: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा
यूएस वॉर: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर ज्यादा खतरा
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
भूपेंद्र यादव से मिलने पुहंची सायानी घोष, सीएम शुभेंदु भी हैं साथ, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी
भूपेंद्र यादव से मिलने पुहंची सायानी घोष, सीएम शुभेंदु भी हैं साथ, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget