एक्सप्लोरर

VIDEO: सब पर बरसने वाली कंगना ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें

कंगना ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में कहा, "ये नये भारत की शुरुआत है. दुनिया के सामने हमने अपना पक्ष बेहद साफगोई से रख दिया है कि हम चुप नहीं बैठने वाले हैं.''

मुबई : पुलवामा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद किए गए एयर स्ट्राइक के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान द्वारा अपने मिग 17 से पाकिस्तान के एफ 16 फाइटर प्लेन को मार गिराने, उसके बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर पैराशूट से कूदकर तमाम तरह की जांबाजी दिखाने और सुरक्षित वतनवापसी के लिए कंगना रनौत ने उनकी तारीफ की. कंगना ने कहा, "हमारे सैनिक पहले भी कैप्चर हुए हैं लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि इस तरह से हमारे सैनिक वापस आए हों. हमने उन्हें कई टुकड़ों में तो रिसीव किया है मगर इस तरह (अभिनंदन की तरह) से उन्हें रिसीव नहीं किया है."

कंगना ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में कहा, "ये नये भारत की शुरुआत है. दुनिया के सामने हमने अपना पक्ष बेहद साफगोई से रख दिया है कि हम चुप नहीं बैठने वाले हैं. हम उसी तरह का जवाब देंगे जिस तरह से हाल ही में हमने (पाकिस्तान को) दिया है. यकीनन इस तरह की रणनीति हमारे लिए बेहद कारगर है."

हाल ही में दिल्ली में हुए एक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से हुई अपनी मुलाकात के बारे में पूछे गए एक सवाल के बारे में कंगना ने कहा, "मैंने (पाक के खिलाफ एयर स्ट्राइक के लिए) प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. ये बेहद ट्रिकी सिचुएशन थी मगर जिस तरह से उन्होंने इसे हैंडल किया, उसे कोई और हैंडल नहीं कर सकता था."

कंगना ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी की बार बार और कड़े शब्दों में आलोचना की जाती है जो कि बेहद दुखद भी है. कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पर उन्होंने सभी की तरफ से उन्हें शुक्रिया कहा और उन्हें कहा कि हम उनकी लीडरशिप में बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं.

कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बतौर निर्माता वो नहीं चाहेंगी कि उनकी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज हों. कंगना ने कहा कि ऐसा नहीं है कि फिल्म की रिलीज के हिसाब से पाकिस्तान एक बहुत बड़ी टेरेटरी है और फिल्मों की रिलीज के लिए पाकिस्तान इतना अहम देश भी नहीं है.

कंगना‌ ने कहा कि उनके लिए देश और जवानों के जज्बात काफी मायने रखते है और हमारी फिल्मों को वहां रिलीज नहीं करने का फैसला भले ही एक छोटा सा फैसला हो मगर एक बहुत अहम कदम है. कंगना ने कहा कि अगर हम पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे और कदम उठा सकते हैं तो हमें जरूर उठाना चाहिए.

कंगना ने ये तमाम बातें 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' की कथित कामयाबी के लिए अपने घर में रखी गयी एक पार्टी के जश्न के दौरान कहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget