एक्सप्लोरर

जॉन अब्राहम का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- केरल में मंदिर, मस्जिद और चर्च सब शांति से हैं इसलिए ये 'Modi-fied' नहीं हुआ

जॉन अब्राहम ने एक इवेंट में मोदी सरकार पर बेहद सधे अंदाज में निशाना साधते हुए अपनी बात कही कि केरल अभी तक मोडिफाइड 'Modi-fied' क्यों नहीं हुआ.

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें एक्शन और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है. 'मद्रास कैफे' और सत्यमेव ज्यते से लेकर परमाणु और लेटेस्ट रिलीज 'बटला हाऊस' जॉन की उन फिल्मों में शुमार है जो देशभक्ति की भावना पर आधारित हैं. वहीं जॉन का किरदार भी एक सच्चे देशभक्त का है. हालांकि जॉन पॉलिटिक्स से दूर ही रहना पसंद करते हैं. राजनीति के लेकर जॉन बयानबाजी से भी कोसों दूर रहते हैं. लेकिन हाल ही में जॉन अब्राहम ने एक इवेंट में मोदी सरकार पर बेहद सधे अंदाज में निशाना साधते हुए अपनी बात कही.

मुंबई में 'द गॉड हू लव्ड मोटरबाइक्स' के लॉन्चिंग इवेंट में जॉन अब्राहम ने इस मुद्दे पर बात की कि केरल अभी तक मोडिफाइड 'Modi-fied' क्यों नहीं हुआ. कम ही लोग जानते होंगे कि जॉन अब्राहम मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं.

जॉन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "ये हमारे केरल की खूबसूरती है. आप यहां हरल मीटर की दूरी पर मंदिर देख सकते हैं, मस्जिद देख सकते हैं, चर्च देख सकते हैं जो कि शांति से बिना किसी परेशानी से यहां हैं. यहां ऐसा कोई इश्यू नहीं है. जहां पूरी दुनिय इस समय पोलराइज्ड है वहीं केरल एक ऐसा उदाहरण पेश करते है जहां सभी धर्म और जातियां एक दूसरे के साथ बेहद शांति से मिलक रहती हैं. "

आपको बता दें कि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को केरल में एक भी सीट नहीं मिली थी. वही इस राज्य में कांग्रेस की यूडीएफ को सबसे ज्यादा 20 में से 19 सीटें मिली थीं. इसके साथ ही बीजेपी आज तक कभी भी केरल में सत्ता में नहीं आई है.

इसके साथ ही जॉन अब्राहम ने आगे कहा, "जब फिदेल कास्त्रो की मौत हुई थी, तब मैं केरल गया था और वो इकलौता राज्य था, जहां पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हुए थे और उनकी मौत पर दुख जताया जा रहा था. तो केरल इस तरह से काफी कम्युनिस्ट है. मेरे पिता ने मुझे कई मार्किस्ट किताबें पढ़वाई हैं. तो कई ‘मल्लू लोगों’ (मलयाली) में कम्युनिस्ट साइड है. हम सभी समान जीवन जीने में विश्वास करते हैं और केरल इसका शानदार उदाहरण है."

वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म 'बटला हाऊस' में दिखाई दिए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. जॉन की ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी.

सास, बहू और साजिश (22.09.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
35 साल बाद पूरा हुआ जिमी शेरगिल का सपना, डेविड धवन से मुलाकात का तलाशते थे मौका
35 साल बाद पूरा हुआ जिमी शेरगिल का सपना, डेविड धवन से मुलाकात का तलाशते थे मौका
Birthday Special: पिता राज बब्बर जैसा लंबा करियर बनाना चाहते थे आर्य बब्बर, लेकिन फिल्मों में नहीं मिला वैसा मुकाम
पिता राज बब्बर जैसा लंबा करियर बनाना चाहते थे आर्य बब्बर, लेकिन फिल्मों में नहीं मिला वैसा मुकाम
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी, जानें कीमत
सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget