एक्सप्लोरर

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' ने वर्ल्डवाइड कमाए 14060 करोड़, इंडिया में एवेंजर्स एंडगेम को पीछे छोड़ किया इतना कलेक्शन

Avatar The Way Of Water: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है. आलम ये है कि अब इस फिल्म ने भारत में 'एवेंजर्स-एंडगेम' को भी पीछे छोड़ दिया है.

Avatar 2-Avengers End Game: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की पॉपुलर फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' (Avatar The Way Of Water) अब भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. जिसकी बदौलत 'अवतार 2' की कमाई में हर दिन तेजी से इजाफा होता जा रहा है. दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली 'अवतार द वे ऑफ वाटर' ने भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है. आलम ये है कि अब 'अवतार द वे ऑफ वाटर' भारत में सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म के मामले में मार्वल यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम' से आगे निकल गई है. 

'अवतार द वे ऑफ वाटर' को मिली बढ़ी कामयाबी

पैंडोरा की दुनिया की अनोखी कहानी के दम पर 'अवतार द वे ऑफ वाटर' दुनिया भर के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. साथ ही इंडिया में भी इस हॉलीवुड फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मानें तो 'अवतार 2' ने रिलीज के 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ का कारोबार किया है. जिसकी बदौलत जेम्स कैमरून की इस फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 371 करोड़ के पार पहुंच गया है. जबकि गौर किया जाए 'अवतार द वे ऑफ वाटर' के ग्रॉस इंडिया कलेक्शन की तरफ तो वो आंकड़ा भी 454 करोड़ के पार निकल गया है.

इसके साथ ही 'अवतार 2' ने मार्वल यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम' को भारत में सबसे अधिक कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि 'एंडगेम' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में करीब 358 करोड़ रहा, जब ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 438 करोड़ हुआ था. 

वर्ल्डवाइड छाई 'अवतार द वे ऑफ वाटर'

इसके अलावा चर्चा की जाए 'अवतार द वे ऑफ वाटर' (Avatar The Way Of Water) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो उस मामलें भी जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है. आलम ये रहा है कि 'अवतार 2' पूरी दुनिया में कमाल दिखाते हुए 14060 करोड़ की जादुई कमाई कर डाली है.

यह भी पढ़ें- OMG! साउथ सिनेमा में डेब्यू से पहले Janhvi Kapoor ने बढ़ाई अपनी फीस, रश्मिका मंदाना को भी पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नानी की 'पैराडाइज' की रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स ने किया रिएक्ट, री-शूट को लेकर भी दी सफाई
नानी की 'पैराडाइज' की रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स ने किया रिएक्ट, री-शूट को लेकर भी दी सफाई
Sarkar 3 Completed 9 Years: 'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन
'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन
सोफी चौधरी ने टॉक शो और फिटनेस को लेकर किया पोस्ट, टीम का किया शुक्रिया
सोफी चौधरी ने टॉक शो और फिटनेस को लेकर किया पोस्ट, टीम का किया शुक्रिया
Bhooth Bangla BO: 'भूत बंगला' ने 25 दिनों में 'भूल भुलैया' 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म
'भूत बंगला' ने 25 दिनों में 'भूल भुलैया' 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जिस सनातन ने लोगों को बांटा...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, जानें CM विजय के सामने क्या कहा?
‘जिस सनातन ने लोगों...’, विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, CM विजय के सामने क्या कहा?
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
'हमारा मनोबल टूट गया, मेहनत पर पानी फिरा...', नीट परीक्षा रद्द होने पर छलका स्टूडेंट्स का दर्द
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले US की बड़ी कार्रवाई, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर बैन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले US का एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियां बैन, भड़का ड्रैगन
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
Embed widget