एक्सप्लोरर

Khaali Peeli: अनन्या और ईशान के प्यार में खलल डालने आया ये Villain

Khaali Peeli: इस फिल्म के डायरेक्टर मकबूल खान हैं. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ऐलान हुआ और मेकर्स ने फर्स्ट लुक भी दिखाया.

मुंबई: कुछ दिनों पहले ही अनन्या पांडेय और इशान खट्टर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'खाली पीली' का ऐलान हुआ है. आज इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के खलनायक की भी घोषणा कर दी है. अनन्या और ईशान के प्यार में अब 'राजी' फेम एक्टर जयदीप अहलावत खलल डालते नज़र आएंगे. जयदीप अहलावत इससे पहले 'राजी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबको प्रभावित कर चुके हैं. अब वो फिल्म 'खाली पीली' में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. आज जारी एक बयान में जयदीप ने कहा, "एक हिंदी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, अब तक मैंने जो कुछ भी किया है, उससे यह अलग है. मुझे उम्मीद है कि मैं किरदार के साथ न्याय करूंगा और मैं इन युवा प्रतिभाओं के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं." जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, अली अब्बास जफर और हिमांशु किशन मेहरा कर रहे हैं. जयदीप को फिल्म में लिए जाने के बारे में जफर ने कहा, "हमने जयदीप को लेने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वे एक असाधारण अभिनेता हैं. फिल्म के मजबूत नकारात्मक किरदार में वह फिट बैठेंगे." इस फिल्म के डायरेक्टर मकबूल खान हैं. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ऐलान हुआ और मेकर्स ने फर्स्ट लुक भी दिखाया.
इसके अलावा आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने इसी साल फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इन दिनों अनन्या फिल्म पति पत्नी और वो में बिजी हैं. इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर नज़र आएंगे. वहीं पिछले दिनों ईशान खट्टर फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ नज़र आए थे. 'खाली पीली' फिल्म 12 जून, 2020 को रिलीज होगी. VIDEO: TV और इंटरटेनमेंट जगत की तमाम खबरों के लिए देखें- सास बहू और साजिश | 10 सितंबर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार
नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget