एक्सप्लोरर

अमित त्रिवेदी और रैपर डिवाइन संग 'बदला' ले रहे हैं इरफान खान, देखें वीडियो

आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' के 'बदला' गाने में अभिनेता इरफान खान संगीतकार अमित त्रिवेदी और रैपर डिवाइन एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: आगामी फिल्म 'ब्लैकमेल' के 'बदला' गाने में अभिनेता इरफान खान संगीतकार अमित त्रिवेदी और रैपर डिवाइन एक साथ दिखाई दे रहे हैं. अभिनय देओ द्वारा निर्देशित फिल्म का यह तीसरा गीत है. अनूठे और मजेदार गीत में इरफान के किरदार में छिपे गुस्से को दिखाया जाएगा. इससे पहले इस तरह की अफवाहें आ रही थीं कि इरफान खान की हेल्थ खराब होने के चलते रिलीज की तारीख टल सकती है. टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स ने बयान जारी कर बताया है कि 'ब्लैकमेल' तय समय के मुताबिक ही रिलीज होगी. इरफान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि वह दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बात के सामने आने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे कि इरफान की बीमारी का असर होने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर देखने को मिल सकता है. 'ब्लैकमेल' के मेकर्स ने इरफान खान से मुलाकात के बाद कहा कि ''वह चाहते हैं कि फिल्म तय समय पर ही रिलीज हो.'' मेकर्स ने इरफान खान की इस बात के लिए आभार भी व्यक्त किया है. फिल्म के डायरेक्टर अभिनय ने कहा, ''जब मैं इरफान से मिला तो उन्होंने कहा कि फिल्म तय समय पर ही रिलीज होनी चाहिए. मेरी खराब सेहत की वजह से फिल्म की रिलीज को नहीं टाला जाना चाहिए.'' इसके साथ ही मेकर्स ने मुश्किल वक्त में इरफान के परिवार का साथ देने की बात भी कही है. 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होगी. इरफान द्वारा गंभीर बीमारी की घोषणा बाद दर्शकों ने उनकी फिल्म के टीजर में काफी दिलचस्पी दिखाई. फिल्म में इरफान, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, अरुणोदय सिंह, ओमी वैद्या, अनुजा साठे, प्रद्मुम्न सिंह मॉल और गजराज राव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget