एक्सप्लोरर

आमिर खान ने कहा, मुझे पता है कि मैं स्टारडम खो दूंगा लेकिन मैं इससे डरता नहीं

52 साल के आमि खान ने ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘धूम 3’ और ‘दंगल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इन फिल्मों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब धमाल मचाया है.

 

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि प्रसिद्धि, सफलता और स्टारडम खोने की वो बिल्कुल चिंता नहीं करते. लगातार सफल और सुपरहिट फिल्मों के चलते आमिर ने कमर्शियल फिल्मों का व्याकरण ही बदल दिया है और इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास मुकाम बना चुके हैं.

एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, ‘‘मुझे स्टारडम खोने का डर नहीं है. मैं बिल्कुल साफ हूं कि मैं यह सब खोने जा रहा हूं. इसको लेकर मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि एक दिन वो भी होगा जब ये मेरे पास नहीं होगा. तो फिर डर किस बात का? एक दिन निश्चित रूप से हम सबकी मौत भी आने वाली है. सृजनशीलता भी एक समय तक ही रहती है और अंत में यह भी खत्म हो जाती है.’’

‘‘यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. जिसका भी वजूद है वह एक दिन नष्ट हो जायेगा. मैं भी यह सब खो दूंगा, यकीनन.’’

आमिर ने कहा कि उन्हें यह सोचकर नींद नहीं आती कि वह फिल्म बनाने के मुश्किल काम को सही से पूरा कर रहे हैं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘हम जो हासिल करना चाहते हैं, क्या वो कर लिया है? मेरा सबसे बड़ा डर यही है. हमें यहां कुछ गलत नहीं करना चाहिए. क्या मैं अपनी रचनात्मकता खो दूंगा? निश्चित तौर पर ऐसा होगा. क्या मैं अपनी शोहरत खो दूंगा? सौ प्रतिशत ऐसा होगा. इसे लेकर कोई सवाल नहीं उठता. यह समय तय करता है.’’

पिछले दशक में 52 साल के अभिनेता ने ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘धूम 3’ और ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. इन फिल्मों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सफलता के नए कीर्तिमान कायम किए हैं.

बहरहाल, आमिर को लगता है कि वह कभी उन फिल्मों से बड़े नहीं हो सकते जिनका वह हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्में स्टार बनाती हैं. इसका उल्टा नहीं होता. मैं कभी यह दावा नहीं कर सकता कि कोई फिल्म हिट हुई तो वह मेरे कारण हुई. अगर आप ‘पीके’, ‘दंगल’, ‘3 इडियट्स’ देखें तो एक स्टार के तौर पर मैं ज्यादा से ज्यादा यह कर सकता हूं कि पहले वीकेंड में मेरी वजह से फिल्म को फायदा पहुंचे.’’

आमिर ने कहा, ‘‘एक अभिनेता के रूप में मैं रचनात्मक लिहाज से योगदान दे रहा हूं. इन सब फिल्मों का एक बड़ा श्रेय निर्देशकों और लेखकों को जाता है. उन्हें श्रेय मिलना चाहिए या अगर कोई फिल्म नहीं चलती तो वह निर्देशक की भी जिम्मेदारी है.’’ आमिर की अपकिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं. अद्वैत चंदन ने इसका निर्देशन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oscars Awards 2026: भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
18 साल पहले आई ये फिल्म बनी अनिल कपूर के लिए नोट छापने की मशीन, आज भी लाखों में करते हैं कमाई
18 साल पहले आई इस फिल्म से अनिल कपूर को आज हो रही खूब कमाई, एक्टर का खुलासा
'भूत बंगला' के टीजर ने सोशल मीडिया पर काटा गदर- 24 घंटे में बना दिया ये रिकॉर्ड
'भूत बंगला' के टीजर ने सोशल मीडिया पर काटा गदर- 24 घंटे में बना दिया ये रिकॉर्ड
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' की सर्टिफिकेशन डिटेल्स आई सामने, रन टाइम का भी हो गया खुलासा
रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' की सर्टिफिकेशन डिटेल्स आई सामने, रन टाइम का भी हो गया खुलासा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget