एक्सप्लोरर

Housefull 5 Hit or Flop: 'हाउसफुल 5' हिट होगी या फ्लॉप, अभी-अभी हुआ कन्फर्म! आंकड़ों ने दिया सबूत

Housefull 5 Hit or Flop: सिर्फ 2 दिनों का डेटा 'हाउसफुल 5' के भविष्य की नींव रखता दिख रहा है. यहां जानिए अक्षय कुमार की ये फिल्म हिट होगी या फ्लॉप?

Housefull 5 Hit or Flop: 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही धमाल मचाते हुए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है और अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ दो दिन में निकालकर मेकर्स को और भी उम्मीदें बंधा दी हैं.

फिल्म की ओपनिंग जितनी हुई उससे ज्यादा इसने दूसरे दिन कमाते हुए कमाई का अर्धशतक मार दिया है. इसे देखते हुए जाहिर है कि मेकर्स को उम्मीदें बंध गई होंगी कि फिल्म कुछ बड़ा जरूर करेगी. तो ऐसे में समझते हैं कि फिल्म के हिट होने के कितने चांस हैं.

'हाउसफुल 5' हिट होगी या फ्लॉप?

अभी ये कहना तो जल्दबाजी होगी कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, लेकिन अभी तक के आंकड़े और इस फ्रेंचाइजी की पिछली 4 फिल्मों का रिकॉर्ड इसके हिट होने के संकेत दे रहा है. यहां जानते हैं कैसे

'हाउसफुल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन की 30 करोड़ रुपये कमाई जोड़ दें तो ये करीब 70.75 करोड़ पहुंचता है. यानी फिल्म ने अपने 225 करोड़ रुपये के बजट का करीब 31 प्रतिशत निकाल चुकी है, जबकि इसमें दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जुड़ा नहीं है. उसके आने के बाद ये प्रतिशत और बढ़ सकता है.

हाउसफुल फ्रेंचाइजी का इतिहास

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों पर नजर डालें तो इसकी हर अगली फिल्म ने पिछली फिल्म से ओवरऑल ज्यादा कमाई की है. पहली फिल्म ने 72 करोड़, दूसरी ने 112 करोड़, तीसरी ने 185 करोड़ और चौथी ने 210 करोड़ रुपये कमाए थे.

फिल्म की दो दिनों की कमाई देखकर लग रहा है कि हाउसफुल 5 इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सबसे ज्यादा कमाई करेगी और अगर ऐसा होता है तो फिल्म का हिट होना तय है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

2 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा टच करने के क्या हैं मायने?

इस साल 2 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा टच करने वाली ये तीसरी फिल्म है. फिल्म ने अभी तक 54.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके पहले विक्की कौशल की छावा और सलमान खान की सिकंदर ही ऐसा कर पाई थीं. फिल्म अभी कल भी छुट्टी का फायदा उठाकर और ज्यादा कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. ये भी इस ओर इशारा करता है कि फिल्म हिट साबित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget