एक्सप्लोरर

'दंगल' की कमाई को लेकर चल रही हैं झूठी खबरें, सच जानकर फैंस को लग सकता है झटका

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. लेकिन अब इस फिल्म की कमाई को लेकर बड़ी बात सामने आई है जिसे जानकर फैंस को झटका लग सकता है. अब इस फिल्म की कमाई को लेकर ये बयान जारी किया गया है कि इस फिल्म ने अभी तक ये रिकॉर्ड कायम नहीं किया है.

 

इस फिल्म की वास्तविक कमाई के बारे में बताते हुए आमिर खान के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें ऐसी बहुत सी खबरें देखने को मिली है कि दंगल ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि अभी तक दंगल की कमाई 1864 करोड़ की हुई है. इस फिल्म को अभी 2000 करोड़ का आंकड़ा पार करना बाकी है.'

आपको बता दें कि चीन में ‘दंगल’ को 5 मई को रिलीज किया गया था, तभी से ये फिल्म वहां जबरदस्त कमाई कर रही है. आमिर की इस फिल्म ने भारत में भी जोरदार कमाई की थी. हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने फिल्म देखने के बाद बताया कि ‘दंगल’ चीन में काफी अच्छा कर रही है. उन्होंने खुद यह फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई थी.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

नीचे देखें फिल्म का ट्रेलर-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पत्ते के जैसे कांप रही थी...', सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन
सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
Monday BO Collection: मंडे को भी 'वेलकम टू द जंगल' कर रही दंगल, 'कॉकटेल 2' का जलवा भी बरकरार, जानें- कलेक्शन
मंडे को भी 'वेलकम टू द जंगल' कर रही दंगल, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Ikka Trailer Launch: सनी देओल ने की 'धुरंधर' की सक्सेस की तारीफ, बोले- अक्षय खन्ना डिजर्व करते हैं
सनी देओल ने की 'धुरंधर' की सक्सेस की तारीफ, बोले- अक्षय खन्ना डिजर्व करते हैं

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget