एक्सप्लोरर

Happy Birthday: सलमान के कहने पर सोनाक्षी सिन्हा ने घटा लिया था 30 किलो वजन

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत करने वाली और उसके बाद 'सन ऑफ सरदार', 'एक्शन जैक्शन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की सलाह पर स्विमिंग और योग के जरिए अपना वजन 30 किलो घटाया था.

15672600_10154964337219701_7655270687415657789_n

सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी मां पूनम सिन्हा हैं. सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की.

10734068_10152830860939701_6963986328502881665_n

सोनाक्षी ने 2005 की फिल्म 'मेरा दिल लेकर देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. 2010 में उन्होंने सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'दबंग' से एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया. 'दबंग' में अच्छा अभिनय के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी. वर्ष 2013 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया.

सोनाक्षी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया. आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं.

10365935_10152439802834701_8798532011204941993_n

फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थीं. वर्ष 2008 और 2009 में सोनाक्षी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था. सोनाक्षी का कहना है कि उनके फिल्मी करियर में सलमान खान का हाथ है. सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था.

सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है. फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं. उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है.

1461887_10152048389229701_1412931075_n

सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है. उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है. 'दबंग', 'राउडी राठौड़', 'हिम्मतवाला', 'सन ऑफ सरदार', 'बुलेट राजा', 'तेवर', 'अकीरा' इनकी प्रमुख फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.

सोनाक्षी की पसंदीदा फिल्मों में 'मेडागास्कर', 'प्रिमल फेरा', 'लव एक्चुअली', 'कुंग फू पांडा' और 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शामिल हैं. उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
'देवी शक्ति' इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग किया गरबा, वीडियो वायरल
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले
बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटे फैंस, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget