एक्सप्लोरर

रणवीर कपूर की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, 'पति पत्नी और पंगा' के सेट को भारी नुकसान!

Ramayana Set Fire: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर खबर सामने आ रही है कि गोरेगांव फिल्म सिटी में आग लगने से इसके सेट पर भी आग लग गई है. इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

रणबीर कपूर की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' को लेकर चर्चा जोरों पर है. ऐसे में अब खबर मुंबई से सामने आ रही है कि इस फिल्म के सेट पर भयंकर आग लग गई है. इसका सेट फिल्मसिटी में मौजूद है. आज यानी की 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे के बाद ये घटना घटित हुई. 

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायणम्' के सेट पर आग लग गई. FWICE के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने इस घटना की पुष्टि भी की है. खबरों के मुताबिक, आग स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट तक ही सीमित थी और इसे जल्द ही काबू में कर लिया गया. इसमें किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

'पति पत्नी और पंगा 2' समेत इनका भी सेट जला

इतना ही नहीं, 'रामायणम्' के सेट के साथ ही वहां पर कई और शोज के भी सेट थे, जिसमें आग लगने की जानकारी है. वहीं पर 'धमाल विथ पति पत्नी और पंगा' सीजन 2 की शूटिंग होती है. मगर अच्छी बात ये रही कि आज शो की शूटिंग नहीं हो रही थी. इसलिए बड़ा हादसा टल गया और केवल सेट का ही नुकसान हुआ है. इसके साथ-साथ एमटीवी हसल की भी शूटिंग होती है, जिसका सेट भी आग के चपेट में आ गया. आग की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: 'मंदादि' की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें तमिल की 4th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

गोरेगांव फिल्मसिटी में लगी आग, भारी नुकसान

गौरतलब है कि ये आग गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्मसिटी में लगी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. BMC के मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग शाम 4:02 बजे रिपोर्ट हुई और इसे लेवल-1 की घटना बताया गया. आग एक अस्थायी रूप से बनाए गए करीब 100x20 फीट के PCR यूनिट तक सीमित रही. आग में इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, केबल, दरवाजे, लकड़ी के प्लैंक, AC यूनिट, बांस और प्लास्टिक सामग्री, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा सामान प्रभावित हुआ.

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर शाम 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मौके पर BMC फायर ब्रिगेड, पुलिस, BMC वार्ड कंट्रोल और 108 एंबुलेंस की टीमों को तैनात किया गया था. आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटे का वक्त लग गया.

Input By : कलीम सलमानी, नम्रता दुबे

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

102 डिग्री बुखार, पीरियड्स का दर्द, 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग में रो पड़ी थीं रवीना टंडन
102 बुखार में भीगी थीं रवीना टंडन, पीरियड्स में शूट किया था 'टिप टिप बरसा पानी'
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget