एक्सप्लोरर

'बॉर्डर 2' के सेट पर हुई बारिश तो दिलजीत दोसांझ ने स्टार कास्ट संग की जमकर मस्ती, शेयर किया मजेदार वीडियो

Diljit Dosanjh Video From Border 2: दिलजीत दोसांझ का 'बॉर्डर 2' के सेट से नया वीडियो सामने आया है. सेट पर बारिश होने के बाद वे स्टार कास्ट के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

'बॉर्डर 2' की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है और इसे लेकर दर्शकों में भारी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के सेट से एक नया वीडियो शेयर किया है. दरअसल फिल्म के सेट पर बारिश हो गई जिसके बाद दिलजीत ने वरुण धवन, अहान शेट्टी, डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक के साथ खूब मस्ती की.

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वो अपने को-स्टार्स के साथ बारिश में भीगते हुए जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दिलजीत की ये एनर्जी और कूल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सभी कलाकार बारिश के बीच हंसते, नाचते और मजे करते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


'टेंशन नहीं मित्रों , हम मजे करेंगे'

वीडियो की शुरुआत दिलजीत दोसांझ के पंजाबी अंदाज वाले वॉयसओवर से होती है, जहां वो पूरे दिन की शूटिंग का मजाकिया तरीके से अंदाज बता रहे होते हैं. उन्होंने बताया कि दिन की शूटिंग थी, लेकिन तभी अचानक बारिश शुरु हो गई. दिलजीत ने कहा- 'टेंशन नहीं मित्रों , हम मजे करेंगे! बारिश के कारण शूटिंग थोड़ी देर के लिए रुक गई , लेकिन मस्ती नहीं रुकी.' दिलजीत ने वीडियो में आगे कहा- 'ये बॉर्डर के डायरेक्टर साहब शूटिंग छोड़कर हमारे साथ ही बैठ गए हैं.'

दिलजीत अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ भी बातचीत करते नजर आए. इसके बाद वो मोना सिंह से भी बातचीत करते नजर आए. मोना सिंह उनसे कहती नजर आईं कि वो उनके साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थीं, उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्टिंग के दौरान मैने एक ही सवाल पूछा था- 'सब कुछ छोड़ो, ये बताओ की मेरे साथ दिलजीत का सीन है या नहीं.' जिसे सुनकर वहां पर मौजूद सारे लोग हंसने लगे.
 बॉर्डर 2' के सेट पर हुई बारिश तो दिलजीत दोसांझ ने स्टार कास्ट संग की जमकर मस्ती, शेयर किया मजेदार वीडियो

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. इन सभी की जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया और दमदार एक्सपीरियंस लाएगी. ये फिल्म अगले साल  23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 

विवादों के बीच बरकरार रहा दिलजीत का जलवा 
पिछले कुुछ हफ्तों से दिलजीत अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया है. इसको लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही थीं कि 'बॉर्डर 2' से उन्हें हटाया जा सकता है. लेकिन अब शूटिंग और सेट से आए इस वीडियो ने ये साफ हो गया है कि दिलजीत अब भी फिल्म के लीड रोल में हैं, और पूरी एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget