एक्सप्लोरर

सेंसर अध्यक्ष ने किया साफ अभी तक नहीं देखी 'पद्मावती', विरोधियों ने किया बंद का ऐलान

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा है कि उन्होंने अब तक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' नहीं देखी है और उनके फिल्म देखने की खबरें बिल्कुल निराधार और गलत है.

जयपुर: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध करने वालों में आज राजस्थान की मंत्री किरण माहेश्वरी भी शामिल हो गयीं जबकि श्री राजपूत करणी सेना ने फिल्म की रिलीज के खिलाफ एक दिसंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया. फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी, उदयुपर के पूर्व शाही परिवार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कांग्रेस ने कहा कि अगर ‘पद्मावती’ में भावनाएं आहत करने वाले कोई भी दृश्य हैं तो उनकी समीक्षा की जानी चाहिए.

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा है कि उन्होंने अब तक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' नहीं देखी है और उनके फिल्म देखने की खबरें बिल्कुल निराधार और गलत है.

मीडिया में ऐसी खबरे थीं कि सेंसर बोर्ड के प्रमुख ने 'पद्मावती' देख ली है और उन्होंने फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया. राजस्थान राज्य महिला आयोग (आरएससीडब्ल्यू) ने भी सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर ‘कानून और व्यवस्था को लेकर’ भंसाली की फिल्म से जुड़े ‘संशय’ को खत्म करने की मांग की है.

दक्षिण भारत में भी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. करणी सेना के सदस्यों ने बेंगलुरु में प्रदर्शन किया.

जयपुर में करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कथित बयान भड़काऊ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता. अभिनेत्री फिल्म में रानी की भूमिका में नजर आएंगी. काल्वी ने कहा, ‘‘दीपिका पादुकोण का बयान उकसाने वाला है और मैं इसे चुनौती के रूप में लेता हूं इसलिए मैंने राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है.’’ उन्होंने धमकी के लहजे में कहा, ‘‘ये जौहर की ज्वाला है. रोकना है तो पद्मिनी को रोक लो.’’ राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री माहेश्वरी ने कहा कि वह फिल्म का कड़ा विरोध करती हैं और दावा किया कि यह पूरी तरह से रुपये बनाने और मनोरंजन की कोशिश है.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रानी पद्मिनी (पद्मावती) ने 16,000 महिलाओं के साथ जौहर किया था. उन्होंने लिखा, ‘‘रानी पद्मिनी महिलाओं के शौर्य व स्वाभिमान की प्रतीक हैं. उनका अपमान किसी को भी स्वीकार नहीं होगा.’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परनामी ने भी कहा कि किसी को भी इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी.

नई दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने कहा कि उन्होंने हालांकि फिल्म नहीं देखी है, फिल्म को मंजूरी देने का काम सेंसर बोर्ड का है और यदि उसमें भावनाएं आहत करने वाले दृश्य हैं तो उनकी समीक्षा की जानी चाहिए. इसी बीच राजस्थान महिला आयोग की प्रमुख सुमन शर्मा ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर शांति-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी शंकाएं दूर करने का अनुरोध किया.

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी को पत्र लिखकर सुमन ने कहा है कि उसे यह देखने की जरूरत है कि फिल्म से किसी महिला की गरिमा को ठेस ना पहुंचे.

राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने दावा किया कि राजपूत समुदाय या हिन्दू संगठन ही नहीं बल्कि मुस्लिम नेता भी फिल्म के विरोध में आ गए हैं. करणी सेना के नेता काल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास फिल्म की रिलीज तीन महीने के लिए रोकने का अधिकार है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिल्म रिलीज हुई तो हम एक दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल बुलाएंगे. हमारे पास सभी जातियों एवं समुदायों का समर्थन है. हम उससे पहले गुड़गांव, पटना और भोपाल में जनसभाएं एवं रैलियां आयोजित करेंगे.’’

मेवाड़ राजघराने के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने पद्मावती फिल्म के निर्माता निदेशक संजय लीला भंसाली और इस फिल्म के कलाकारों की कार्यशैली पर प्रश्न खडे करते हुए कहा है कि क्या ऐसे विषय को एक मनोरंजन के रूप में पेश करना किसी निर्देशक की जिम्मेदाराना कार्यशैली है?

साथ ही फिल्म के कलाकारों ने क्या मर्यादा में रहकर एक सच्चे कलाकार होने का फर्ज निभाया है? उन्होंने कहा कि पैसा ही सबकुछ नहीं होता है. मेवाड़ के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की कोशिश बर्दाश्त योग्य नहीं है.

उन्होंने भविष्य में इस तरह की कोशिशों को रोकने के लिए सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है ताकि मनोरंजन के नाम पर कोई इतिहास और संस्कृति व जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget