एक्सप्लोरर

शाहरूख, अक्षय सहित पूरे बॉलीवुड को है महिला क्रिकेट टीम पर गर्व, जानें किसने क्या कहा

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों का कहना है कि उन्हें टीम की मेहनत पर गर्व है.

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भले ही आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस खिताबी मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड सितारों को महिला टीम पर गर्व है. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों का कहना है कि उन्हें टीम की मेहनत पर गर्व है.

उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हरा दिया.

इस मैच में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किया और इसी प्रयास के लिए बॉलीवुड सितारों ने खिलाड़ियों के लिए अपना प्यार और समर्थन जताया है.

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, "जब तक आप हारेंगी नहीं, आपको जीत की खुशी का अहसास समझ नहीं आएगा. महिला खिलाड़ियों, आपने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. भारतीय नारी जिंदाबाद."

शाहरुख ने ट्वीट में कहा, "काश, मैं वहां होता और अपनी टीम की प्यारी खिलाड़ियों का समर्थन कर पाता. हमने आज महानता हासिल की है. महिला खिलाड़ियों आपने भारतीयों को गौरवान्वित किया है."

अक्षय ने कहा, "यहां तक कि टूटा दिल भी खुश होता है. इन महिलाओं ने एक बदलााव की शुरुआत की है और मुझे बहुत गर्व है."

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में कहा, "बहुत अच्छा खेल दिखाया महिला खिलाड़ियों. टूर्नामेंट का सफर शानदार रहा और आप लोग भारत में सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा रहेंगी."

अपने ट्वीट में शाहिद कपूर ने कहा, "इस टीम ने भारत में महिला क्रिकेट टीम को एक नई पहचान दी है. शानदार लड़कियों. गर्व है."

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट किया, "कोई बात नहीं भारतीय टीम. आपने फाइनल का रास्ता तय किया. यह अपने आप में एक बड़ी बात है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना
'मैं छोटी-बड़ी खुशियां बांटना चाहता हूं...' करण जौहर को चाहिए लाइफ पार्टनर, शादी पर कही ये बात
क्या 54 की उम्र में शादी करेंगे करण जौहर? बताई दिल की ख्वाहिश
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 'हनुमान अंश'-'बॉर्डर 2' से '3 इडिट्स' तक', इन फिल्मों को चटाई धूल
'दृश्यम 3' ने 20 दिनों में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget