एक्सप्लोरर

BJP की जीत पर सलमान खान सहित इन बॉलीवुड सितारों ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं

Loksabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है.

Loksabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है. इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में हैं. सलमान खान ने ट्वीट कर मोदी को निर्णायक विजय के लिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री को निर्णायक विजय के लिए शुभकामनाएं. हम मजबूत भारत के निर्माण के लिए आपके साथ खड़े हैं.’ अजय देवगन ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘ देश को पता है उनके लिए क्या सही है और उन्होंने अपना फैसला ले लिया है.’’ वरुण धवन ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भविष्य की ओर अग्रसर हैं, जहां सभी भारतीय आगे बढ़ेंगे.’’ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘‘ हमने वोट दिया, भारता ने फैसला लिया और नतीजे एकदम स्पष्ट हैं... नरेन्द्र मोदी जी शुभकामनाएं. देश आपके नेतृत्व में हर तरह से आगे बढ़ेगा.’’ राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना बना रहे अभिनेता रजनीकांत ने भी मोदी को जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय नरेन्द्र मोदी जी को दिल से शुभकामनाएं... आप ने कर दिखाया.’’  गायिका आशा भोंसले ने लिखा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री, राजग और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई हो, जिन्होंने दिन-रात देश को उसके लंबित स्वर्णिम काल में लाने के लिए काम किया. जय हिंद.’’ जूही चावला ने लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं. हर बार मोदी सरकार.’’ दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमें नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.’’ गुरदासपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे सनी देओल करीब 77000 वोटों से आगे चल रहे हैं. मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘‘ फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो. अच्छे दिन यकीनन आएंगे.’’ धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी बधाई दी. हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं.’’ अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने की ओर आगे बढ़ रही है. फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी. अभिनेता दीपक डोबरियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘‘ भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई. आप सबके सहयोग के बिना ये जीत लगभग नामुमकिन थी.’’ इस बीच, टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से ‘सनी देओल’ की जगह ‘सनी लियोनी’ बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
Box Office Collection Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget