एक्सप्लोरर

BJP नेता ने की सुशांत सिंह मौत मामले में CBI जांच की मांग, कहा- मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता

बिहार बीजेपी के नेता रामेश्वर चौरसिया ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को दिए ज्ञापन में कहा है कि सुशांत सिंह की मौत के मामले की वैसे तो मुंबई पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस की जांच पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह की मौत मामले में सुशांत सिंह के पिता ने उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा के तहत पटना में एफआइआर दर्ज करवाई तो उनका परिवार सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि समाज में अलग-अलग तबकों से जुड़े हुए लोग भी सुशांत सिंह की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बिहार बीजेपी के नेता रामेश्वर चौरसिया ने भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को ज्ञापन सौंपकर सुशांत सिंह के मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने भी की सुशांत की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग बिहार बीजेपी के नेता रामेश्वर चौरसिया ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को दिए ज्ञापन में कहा है कि सुशांत सिंह की मौत के मामले की वैसे तो मुंबई पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस की जांच पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. लिहाजा इस मामले की जांच सीबीआई को दी जानी चाहिए, जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. जांच इस बात की होनी चाहिए कि ऐसे क्या हालात बने, जिसकी वजह से सुशांत सिंह की खुदकुशी की बात कही जा रही है.

मुंबई और बिहार दोनों पुलिस कर रही है जांच, इससे बेहतर केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाए मामला- रामेश्वर चौरसिया रामेश्वर चौरसिया का कहना है कि अब इस मामले की जांच एक तरफ मुंबई पुलिस कर रही है तो दूसरी तरफ बिहार में भी मामला दर्ज करवा दिया गया है और इसी वजह से अभी काफी जरूरी हो जाता है की मामले की जांच कोई केंद्रीय एजेंसी करे. लिहाजा अगर इस मामले की जांच सीबीआई करती है तो सुशांत की मौत से जुड़े सारे तथ्य निकल कर सामने आ सकते हैं.

बॉलीवुड से जुड़े मामलों में मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में- रामेश्वर चौरसिया रामेश्वर चौरसिया ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई पुलिस वैसे तो अच्छी पुलिस कही जाती है, लेकिन जब बॉलीवुड से जुड़े हुए मामलों की बात आती है तो उसकी जांच निष्पक्ष नहीं कही जा सकती. रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि पहले भी ऐसे कई उदाहरण रहे हैं, जिनके आधार पर ऐसे आरोप लग रहे हैं, लिहाजा जरूरत इस बात की है कि सुशांत सिंह की मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी को दी जाए. जिससे कि पता चल सके कि आखिर सुशांत की लगातार खुदकुशी की जो बातें कही जा रही हैं, उसकी सच्चाई क्या है और अगर उसने खुदकुशी की तो ऐसे क्या हालात रहे, जिसकी वजह से सुशांत को खुदकुशी करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह बोले- राम मंदिर में सीता जी की भी हो प्रमुख मूर्ति, भव्य शिवलिंग स्थापित किया जाए  राजस्थान: CM अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से बुलाने का संशोधित प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा 
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget