एक्सप्लोरर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह बोले- राम मंदिर में सीता जी की भी हो प्रमुख मूर्ति, भव्य शिवलिंग स्थापित किया जाए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ कर्ण सिंह ने सुझाव दिया है कि राम मंदिर में सीता जी की भी प्रमुख मूर्ति हो. भव्य शिवलिंग भी स्थापित किया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में भगवान राम के साथ ही सीता जी की भी प्रमुख मूर्ति होनी चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने यह आग्रह भी किया कि मंदिर में एक भव्य शिवलिंग भी स्थापित किया जाना चाहिए क्योंकि श्रीराम ने शिवजी की उपासना की थी.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पांच अगस्त को श्रीराम के भव्य मंदिर का जो शिलान्यास होने जा रहा है उस संदर्भ में मेरे कुछ सुझाव हैं. एक तो यह कि प्रमुख मूर्तियां श्रीराम और सीता जी दोनों की होनी चाहिए. अकेले श्रीराम जी पूजा की अधूरी रह जाती है. अयोध्या में सीता जी के साथ जितना अन्याय हुआ है... क्या उनको फिर से वनवास भेजा जाएगा?’’

सिंह ने कहा, ‘‘ मेरा दूसरा सुझाव है कि इस मंदिर में एक सुंदर और भव्य शिवलिंग की स्थापना अवश्य होनी चाहिए. यह सर्वविदित है कि श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई से पहले और विजय प्राप्त करने के बाद शिव जी की पूजा की थी. रामेश्वरम में स्थित शिव जी का भव्य मंदिर इस सत्य का स्थायी प्रमाण है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व ‘सद्र-ए-रियासत’ ने कहा, ‘‘किसी मित्र ने मुझसे पूछा कि क्या आप वास्तव में रामभक्त हैं? मैंने उत्तर दिया कि मैं रघुवंशी हूं, श्रीराम मेरे कुलदेवता हैं जिनका भव्य श्री रघुनाथ मंदिर मेरे पूर्वजों ने जम्मू में बना रखा है. रहा भक्ति का प्रश्न तो मैं उन्हीं (शिव जी) की भक्ति करता हूं जिनकी श्रीराम ने स्वयं पूजा की थी.’’

बता दें कि आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे.

असदुद्दीन ओवैसी बोले- पीएम मोदी का राम मंदिर भूमि पूजन में जाना संविधान की शपथ का उल्लंघन होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget