एक्सप्लोरर

पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के

बॉलीवुड को पहली एक करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म देने वाले दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने असिस्टेंट की नौकरी करने के बाद बतौर एक्टर अपना डेब्यू किया था.

अशोक कुमार उन स्टार्स में शामिल रहे जिन्होंने हिंदी सिनेमा को उसके शुरुआती दौर में खास और अमिट पहचान दिलाई थी. 1930 के दशक के बीच में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले अशोक कुमार ने कई पीढ़ियों को एंटरटेन किया. आज अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

पिता बनाना चाहते थे वकील

अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था. घर में सब उन्हें 'दादामुनि' कहा करते थे और बाद में इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे थे. उनके पिता कुंजीलाल एक वकील थे और वो चाहते थे कि अशोक भी उनकी तरह वकालत में आए. पिता की बात मनाते हुए अशोक ने इसके लिए प्रयास भी किया, हालांकि वो परीक्षा में फेल हो गए थे.

एक्टर बने तो मां रोने लगीं

अशोक कुमार बाद में अपनी बहन सती देवी के घर मुंबई आ गए थे. उनके पति शशाधर मुखर्जी बॉम्बे टॉकीज में काम करते थे. उनकी सिफारिश के बाद अशोक को असिस्टेंट की नौकरी मिल गई. फिर उन्होंने साल 1936 में 'जीवन नैया' फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया. जब अशोक के घर पर ये लता चला कि वो एक्टर बन गए हैं तो घर पर बवाल मच गया. उनकी मां तो रोने लगी थीं. क्योंकि घर वाले फिल्मों में काम करने के पेशे को अच्छा नहीं मानते थे.

पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के

एक करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म अशोक कुमार ने ही दी

अशोक कुमार को साल 1943 की फिल्म 'किस्मत' से गजब की लोकप्रियता मिली थी. इस मूवी में उन्होंने एंटी-हीरो का रोल अदा किया था. इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ये तब बॉलीवुड की पहली एक करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी थी. इसके बाद अशोक कुमार को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती थी. कई लोग उन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार भी मानते हैं.

अशोक कुमार को मिले थे ये बड़े अवॉर्ड्स

अशोक कुमार का 10 दिसंबर 2001 को मुंबई में 90 साल की उम्र में निधन हुआ था. उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
Box Office: संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- कलेक्शन
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट हुई अनआउंस
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट आई सामने
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget