एक्सप्लोरर

जातिवाद के घिनौने चेहरे की झलक दिखाता है Article 15 का ट्रेलर, आयुष्मान का दिखा दमदार अवतार

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अपने टीजर की ही तरह फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है. ट्रेलर की शुरुआत में एक्टर जिशान अय्युब कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं और तुम इन्हें दिखाई ही नहीं देते''.

हाल ही में रिलीज हुए दमदार टीजर के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद अब आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अपने टीजर की ही तरह फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बेहद अहम डायलॉग के साथ शुरू होती है. ट्रेलर की शुरुआत में एक्टर जिशान अय्युब कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं और तुम इन्हें दिखाई ही नहीं देते, हम कभी हरिजन हो जाते हैं, कभी बहुजन हो जाते हैं. बस जन नहीं बन पाते कि जन मन गन में हमारी भी गिनती हो जाए'. इसमें जिशान देश में मौजूद जातिवाद की ओर इशारा कर रहे हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो समाज में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं और भेदभाव से उपर उठकर सबके साथ न्याय करना चाहते हैं. ट्रेलर में डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को भी दिखाया गया है. बता दें कि डॉक्टर अंबेडकर ने ही देश में समाज के वर्गों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था.
फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्रेलर रिलीज से पहले ही कहा था कि फिल्म में असल जीवन के कई किस्सों और घटनाओं को शामिल किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दलित महिलाओं संग क्रूर सामूहिक-बलात्कार और दलितों के खिलाफ अपराधों को दिखाया गया है. इसी मामले की जांच आयुष्मान खुराना करते आ रहे हैं लेकिन जांच में उन्हें अपनी ही टीम में जातिवाद का सामना करना पड़ता है. फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन्स को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ट्रेलर को बेहद अच्छे तरीके से क्रिएट और पिरोया गया है.
बता दें आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 15' लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है. लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी. फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे. 'आर्टिकल 15' अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget